मोदी सरकार को पाकिस्तान की तुलना में किसान बड़े दुश्मन नज़र आते है, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात

सांगली, 7 नवंबर देश के  मुट्ठी भर लोगों के लिए काम करने वाली मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ कानून बनाकर कृषि को खत्म करने का प्रयास शुरू किया है। पाकिस्तान की तुलना में उन्हें देश के किसान बड़ा दुश्मन नज़र आते है। यह तीखा हमला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने शुक्रवार को किया।

केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ सांगली में कांग्रेस दवारा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था।  इस दौरान मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, प्रभारी सोनल पटेल, कृषि राज्य मंत्री विश्वजीत कदम उपस्थित थे।
थोरात ने कहा कि महाराष्ट्र के अधिकांश किसान को नए कानून की जानकारी नहीं है। पंजाब, हरियाणा में इस कानून की जानकारी मिलने पर किसान सड़क पर आ गए है।  अगर आज भी आपने आवाज नहीं उठाई तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे।  बताया जा रहा है कि अब पाकिस्तान से  प्याज आयात किया जाएगा।  ऐसे में केंद्र के लिए पाकिस्तान की तुलना में किसान बड़े दुश्मन है।