Modi Cabinet Reshuffle |  मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार; महाराष्ट्र से राणे, गावित सहित ‘इन’ नामों की चर्चा

नई दिल्ली (New Delhi) : ऑनलाइन टीम – केंद्र के मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet Reshuffle) के विस्तार को लेकर एक बड़ी खबर आई है। मोदी कैबिनेट (Modi cabinet) का विस्तार इसी हफ्ते होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मंत्रिमंडल के विस्तार की घोषणा 7 जुलाई को होने की संभावना है। उम्मीद है कि इस मंत्रिमंडल में 17 से 22 मंत्री शपथ लेंगे। महाराष्ट्र (Maharash) से नारायण राणे (Narayan Rane) और हिना गावित (Heena Gavit)  का नाम कैबिनेट में शामिल होने की संभावना है। रणजीत नाइक निंबालकर के नाम की भी चर्चा हो रही है।

जिन राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने हैं, वहां के नेताओं को इस मंत्रिमंडल विस्तार (cabinet expansion) में प्राथमिकता मिलने की संभावना है। इसमें सोशल इंजीनियरिंग भी अहम भूमिका निभा सकती है।

 

 

उत्तर प्रदेश को वरीयता

 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तीन से चार मंत्रियों के मोदी मंत्रिमंडल (Modi cabinet) में शामिल होने की संभावना है। इसमें अपना दल की अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) के नाम पर भी काफी चर्चा है।

 

बिहार से कौन है?

 

 

बिहार के दो से तीन मंत्रियों को मंत्रिमंडल में नए रूप से जोड़ा जा सकता है। भाजपा के सुशील मोदी, जदयू के आरसीपी सिंह (RCP Singh) और लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) के मंत्री पद की लॉटरी लगने की संभावना है।

 

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिलेगा मंत्री पद?

 

 

मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के एक-दो नामों पर जोरदार चर्चा हो रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और राकेश सिंह (Rakesh Singh) को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा क्या? यह देखना भी जरूरी होगा।

पश्चिम बंगाल (West Bengal) से शांतनु ठाकुर (Shantanu Thakur) और निशीथ प्रमाणिक (Nishith Pramanik) को केंद्र में काम करने का मौका मिल सकता है। मोदी कैबिनेट में राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से एक-एक व्यक्ति शामिल हो सकता है।

असम से एक और ओडिशा (Odisha) से एक को मंत्री पद दिया जा सकता है। इसके अलावा बीजेपी के सहयोगी दल जदयू, लोजपा और वाईएसआर कांग्रेस को भी केंद्र में मंत्री पद दिया जा सकता है।

 

क्या इन मंत्रियों पर अतिरिक्त मंत्रालय का बोझ कम होगा?

 

वर्तमान में अतिरिक्त मंत्रालयों के भार को झेल रहे प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी, डॉ. हर्षवर्धन, नरेंद्र सिंग तोमर, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी और हरदीप सिंग का बोझ कम होने की संभावना है।

 

28 लोगों का समावेश?

 

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्यों को शामिल किया जा सकता है।

फिलहाल केंद्र में 53 मंत्री हैं, ऐसे में 28 और लोगों को मंत्री पद की लॉटरी लगने की संभावना है।

 

 

 

 

IPS Officers Transfer | 11 पदोन्नति के साथ 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर टिकी नजर; प्राथमिक कार्यवाही शुरू होने की जानकारी

 

BJP MLA Suspended | आशिष शेलार, भातखळकर समेत भाजपा के 12 विधायक एक साल के लिए सस्पेंड