Mumbai में विधायक के पत्नी ने की आत्महत्या करने की कोशिश

मुंबई : ऑनलाइन टीम – ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार की सुबह एक महिला को आत्महत्या करने से रोक लिया .पूछताछ में पता चला कि महिला विधायक की पत्नी है। एक अखबार मे छपि खबर के अनुसार, मानखुर्द में पुलिस सुबह करीब साढ़े दस बजे जब ट्रैफिक की योजना बना रही थी, तब एक दोपहिया चालक महिला पुल पर चढ़ गयी और रोने लगी

कांस्टेबल ढगे तुरंत मौके पर पहुचे। इस बीच उनके साथियों ने कंट्रोल रूम मानखुर्द पुलिस स्टेशन और नवी मुंबई पुलिस को घटना की जानकारी दी। कांस्टेबल ढगे ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला से चर्चा की और उसे आत्महत्या न करने की बात कही। बाद में महिला को समझा बुझा कर मानखुर्द थाने लाया गया।

वहां महिला ने बताया कि वह विधायक की पत्नी है। उन्होंने यह भी कहा कि पारिवारिक विवादों के कारण हम तनाव की स्थिति में हैं। बाद में महिला को नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने परिवार से संपर्क किया और उन्हें सारी जानकारी दी।