लापता युवक की लाश सड़ी-गली अवस्था में मिली, मची खलबली

औरंगाबाद : पिछले ढाई महीने से लापता एक युवक का शव मंगलवार (13 अप्रैल) को सड़ी गली अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। यह घटना कन्नड़ के पास चंदन नाले के पास की है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मृतक का नाम भगवान प्रभाकर पवार (उम्र. 23,नि.  खातखेड़ा,  ता. कन्नड़) है। वह पिछले ढाई महीने से लापता था।

कन्नड़ पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चे मंगलवार (13 मार्च) को शाम करीब 5.30 बजे कन्नड़-पिशोर मार्ग पर चंदन नाला के पास पहाड़ पर गए थे। उस समय, उन्होंने पेड़ में रस्सी के सहारे लटकी हुई एक सड़ी हुई लाश देखी। इन लड़कों ने तुरंत इसकी जानकारी कन्नड़ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल पर एक बैग में आधार कार्ड और कुछ अन्य सामग्री मिली। आधार कार्ड से पता चला कि यह शव भगवान का था।

पुलिस ने जब खातखेड़ा की पुलिस से संपर्क किया, तो पता चला कि यह युवक 25 जनवरी को बोल कर गया था कि वह काम से कन्नड़ जा रहा है, लेकिन वह 30 जनवरी तक घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद था, इसलिए उसके पिता प्रभाकर संपत पवार ने पुलिस में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। कन्नड पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।