दोस्ती के बहाने महिला से दुष्कर्म

पिंपरी। दाेस्ती के बहाने एक महिला का विश्वास जीतकर उसके साथ बलात्कार करने और इसकी जानकारी किसी काे देने पर बदनामी करने व उसके छाेटे भाई काे मार देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस बारे में पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर तलेगांव एमआईडीसी पुलिस ने रमेश दत्तू शिंदे (26, निवासी कुसवली, तहसील मावल) नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सन 2017 से 2019 के बीच आंबी स्थित समाधान लाॅज एवं दादर (मुंबई) में यह घटना घटी। आराेपी रमेश शिंदे ने शिकायतकर्ता महिला से दाेस्ती के बहाने से उसका विश्वास जीता। फिर उसे आंबी स्थित समाधान लाॅज व दादर में अपने मित्र के कमरे में ले जाकर जबरन उसे साथ शारीरिक संबंध बनाए। आराेपी ने महिला काे धमकाया कि अगर उसने इस बारे मेें किसी को कुछ बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके छाेटे भाइ काे मार देगा। यही नहीं आराेपी ने शिकायतकर्ता की शादी शादी रुकवाकर समाज में उसकी बदनामी की। पीड़िता ने मामले की शिकायत कामशेत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी, मगर यह घटना एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की सीमा में घटी थी, इसलिए मामले काे तलेगांव एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया गया। अब तलेगांव एमआईडीसी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।