सौतेली बेटी के साथ दिया मिर्ज़ा ने मालदीव के समंदर में लगाई डुबकी, देखिये फोटोज़…

मुंबई : ऑनलाइन टीम – अभिनेत्री दीया मिर्जा वर्तमान में मालदीव में अपना हनीमून एन्जॉय कर रही हैं। दीया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी सौतेली बेटी समैरा के साथ नजर आ रही हैं। दीया की तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी। दीया और वैभव की यह दूसरी शादी है। इससे पहले दीया की शादी साहिल संघा से हुई थी।

दीया मिर्जा लगातार मालदीव से अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। दीया ने अपनी बेटी समैरा के साथ समंदर में डुबकी लगाते हुए एक तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में दीया पति वैभव रेखी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दीया परफेक्ट हॉलिडे मूड में दिख रही हैं।

कुछ दिनों पहले दीया ने कुछ पिक्स शेयर की थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इन तस्वीरों में वह बीच पर हरे रंग की बिकिनी टॉप और शीयर फेब्रिक के श्रग के साथ पोज देती हुई नजर आईं।

बता दें, दीया की पहली शादी साहिल संघा से हुई थी। दोनों ने 11 साल के रिश्ते के बाद 2019 में अलग होने की घोषणा की। दोनों ने अलग होने की घोषणा करते हुए कहा कि ब्रेक अप के बावजूद, रिश्ता बहुत अच्छा है।