Mira Bhayandar Crime | मीरा भायंदर मनपा के अभियंता की कार पर फायरिंग, इलाके में खलबली

मुंबई (Mum) : मीरा  भाईंदर  (Mira Bhayandar Crime) महानगरपालिका के अभियंता की कार पर दिनदहाड़े फायरिंग (Firing) करने की चौंकानेवाली घटना सामने आई है। यह घटना बोरीवली नेशनल पार्क (Borivali National Park) के पास हुई है। बोरीवली नेशनल पार्क के पास से गुजरने के दौरान अभियंता (Mira Bhayandar Crime) की कार पर गोली चलाई गई। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) घटनास्थल पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार अभियंता दीपक खंबीत (Engineer Deepak Khambit) पर गोली चलाई गई है। इसमें खंबीत के हाथों में गोली लगी है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खंबीत मीरा भाईंदर (Mira Bhayander) मनपा (Municipal Corporation) की दिशा में जा रहे थे तभी हमला हुआ था। बाईक पर जा रहे दो लोगों ने हमला किया, ऐसी प्राथमिक जानकारी मिली है।

 

इस घटना के बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) और क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की ओर से हमलावर की खोज जारी है।

 

हालांकि यह फायरिंग किसने की और किस वजह से की इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

इस दौरान कुछ दिनों से अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई करने के लिए गए माजिवडा विभाग (Majivada Department) के सहायक आयुक्त कल्पिता पिंगले ( Kalpita Pingale) पर सब्जी विक्रेता ने जानलेवा हमला किया था।

 

सब्जी विक्रेता ने पिंगले पर धारदार चाकू से हमला (Attack) किया था। इस हमले में पिंगले के हाथ की तीन उंगलियां टूट गई थी। इसके बाद बुधवार को मीरा भायंदर में अभियंता पर फायरिंग की घटना हुई है। इस वजह से मनपा के कर्मचारी अधिकारी सुरक्षित हैं क्या यह सवाल खड़ा हो गया है।

 

 

IFTPC | एक बार फिर से साजिद नाडियाडवाला IFTPC के अध्यक्ष चुने गए