बलात्कार पीड़ित नाबालिग ने जहर पीकर की खुदकुशी

उस्मानाबाद | समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र के उम्मानाबाद में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर के पास खेत में जबरदस्ती ले जाकर बलात्कार करने की घटना घटी थी। इस घटना से निराश होकर पीड़िता ने जहर पीकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया था, उपचार के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। इस मामले में अंभी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। यह घटना उस्मानाबाद जिले के भूम तहसील में घटी है।

कोथरुड में स्कूल की तीन छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखानेवाला चपरासी गिरफ्तार

11 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे के करीब 17 वर्षीय लड़की को रमेश वानवे ने घर के पास खेत में जबरदस्ती ले जाकर बलात्कार किया था। इस दौरान पीड़ित द्वारा चिल्लाने पर उसकी मां और दादी घटनास्थल में भागकर गए थे, उन्हें देखकर रमेश वनवे वहां से भाग गया था। उसे भागने के लिए महादेव वनवे व रामा वनवे ने मदद की थी। इस मामले में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद से पीड़िता काफी मानसिक तकलीफ में थी। लड़की ने सुबह 4 बजे के करीब जहर पीकर सुसाइड कर लिया। खर्डा में इलाज के लिए ले जाया गया था, पीड़िता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मुख्य आरोपी जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक पीड़िता की लाश लेने से परिवारजनों ने इंकार कर दिया है।