फ्रांस के विदेश राज्य मंत्री ने मुरलीधरन से मुलाकात की, रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा हुई

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाईन – फ्रांस के विदेश राज्य मंत्री जीन बापतिस्त लेमोयन ने सोमवार को यहां विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन से भेंट की और भारत तथा फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त एवं गहन बनाने के बारे में विचार- विमर्श किया। भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्सांद्र ज़ीगलर ने यहां कहा कि दोनों मंत्रियों ने भारत तथा फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त एवं गहन बनाने तथा एक टिकाऊ विश्व व्यवस्था के लिए इस रिश्ते के योगदान पर विचार विमर्श किया।

लेमोयन दिल्ली में फ्रांस के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में पढ़े भारतीयों से मिलने आये हैं। उन्होंने भारतीय छात्र-छात्राओं को फ्रांस में पढ़ने के लिए आने का निमंत्रण दिया। फ्रांस के शिक्षण संस्थानों में आठ हजार से अधिक भारतीय पढ़ चुके हैं।
फ्रेंच विदेश राज्य मंत्री उन विदेशी उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों में से हैं जो हाल में आम चुनाव एवं नई सरकार बनने के बाद भारत की यात्रा पर आये हैं। 30 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के नेताओं ने भाग लिया था। फ्रांस सरकार में राजनीतिक-सैन्य मामलों के सहायक मंत्री आर। क्लार्क कूपर भी गत सप्ताह भारत आए थे।