Minister Nitin Raut | बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बिल स्थगित; ऊर्जामंत्री नितिन राऊत की बड़ी घोषणा 

सांगली (Sangli News), 31 जुलाई : Minister Nitin Raut | पिछले सप्ताह भर हुई अतिवृष्टि के कारण पश्चिम महाराष्ट्र (West Maharashtra) में बाढ़ (Flood) आ गई. इसकी वजह से कई घरों को भारी  नुकसान हुआ है। रायगढ़, रत्नागिरी, सांगली, सातारा, कोल्हापुर जिलों में जलप्रलय की स्थिति बन गई। इसे देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा  करने के लिए कोल्हापुर में थे।  साथ ही राज्य के ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत (Nitin Raut) भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आये थे।  इस दौरान राऊत (Nitin Raut) ने एक बड़ी घोषणा की।  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बिल (electricity bill) वसूली को स्थगित करने का आदेश दिया।

 

शुक्रवार को ऊर्जामंत्री नितिन राऊत (Energy Minister Nitin Raut) सांगली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थे।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों से बिजली बिल नहीं वसूला जाए, स्थिति  सामान्य होने पर बिजली बिल भरने में छूट दी जाएगी।  इसके साथ ही बिजली बिल माफ़ी (electricity bill waiver) को लेकर कहा कि बिजली बिल माफ़ी को लेकर निर्णय मैं नहीं बल्कि मंत्रिमंडल (cabinet) लेगी।

अतिवृष्टि की वजह से कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र में लोगों का भारी नुकसान हुआ है।  उनका सब कुछ बाढ़ में बह गया है।  इसलिए पहले से संकट में घिरे लोगों को बिजली बिल (Electricity Bill) भरने का बोझ नहीं पड़े इसलिए ऊर्जामंत्री ने बिजली बिल को फ़िलहाल स्थगित कर दिया है।

ऊर्जामंत्री ने कहा कि अधिक मूसलाधार बारिश (Rain) की वजह से रत्नागिरी जिले के चिपलुन, खेड़, संगमेश्वर और राजापुर तालुका, रायगढ़, कोल्हापुर, सांगली, सातारा जिले में नदियों में भारी बाढ़ आया है।

इसकी वजह से महावितरण (Maharashtra State Electricity Board) और महापारेषण (Maharashtra State Electricity Transmission Company) मशीनों का भी नुकसान हुआ है।  बाढ़ में ख़राब हुए बिजली मीटर भी बदलने का निर्देश ऊर्जामंत्री ने दिया है।

 

Maharashtra Flood | ऊर्जामंत्री नितीन राऊत का बड़ा ऐलान

Monsoon Update | कोंकण में होगी बारिश की वापसी ? पुणे-सातारा में IMD ने जारी किया High Alert