80 की उम्र में मिलिंद सोमन की माँ ने मिलिंद संग लगाए पुशअप – VIDEO

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – फेमस टीवी एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। मिलिंद ने हालही में सभी महिलाओं को ख़ास अंदाज में मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। मिलिंद सोमन ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी 80 वर्षीय मां साड़ी पहनकर पुशअप करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मिलिंद महिलाओं से फिट रहने का र‍िक्वेस्ट कर रहे हैं।

इस वीडियो को समंदर किनारे शूट किया गया है। वीडियो में मिलिंद भी अपनी मां के साथ 16 पुशअप लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मिलिंद शॉर्ट और टीशर्ट पहने नज़र आ रहे है। वहीं उनकी मां वाइट क्रीम साड़ी में नज़र आ रही है। दोनों पुशअप मारते हुए बहुत स्ट्रांग लग रहे है। सही में ये एक फिटनेस का बहुत बड़ा सन्देश जाता है।