मेट्रो का माइलस्टोन! डेक्कन स्टेशन से पेठ के बीच बनने वाले ब्रीज में पीलर नहीं होगी

 

पुणे : समाचार ऑनलाईन – मेट्रो के संभाजी गार्डन और डेक्कन जिमखाना स्टेशन पदचारी पुलों से पेठों के परिसर से जोड़े जाएंगे। संभाजी गार्डन स्टेशन से बनने वाले केबल ब्रिज की डिजाइन पहले ही फाइनल हो गई है। अब डेक्कन स्टेशन से पेठ परिसर को जोड़े जाने वाले केबल ब्रिज की भी डिजाइन फाइनल कर ली गई है। इन दोनों पुलों को बनाते समय नदी पाट में एक भी पिलर बनाया नहीं जाएगा। नदी के दूसरे किनारे से मेट्रो स्टेशन सीधे केबल स्टेड तकनीक का इस्तेमाल कर जोड़े जाएंगे।

डेक्कन और संभाजी गार्डन दोनों स्टेशन महत्वपूर्ण
पुणे मेट्रो के वनाज से रामवाड़ी रूट पर डेक्कन और संभाजी गार्डन दोनों महत्वपूर्ण स्टेशन्स हैं। डेक्कन स्टेशन यह पीएमपी बस स्टैंड के नजदीक नदी किनारे है। इससे कर्वे रोड, खंडोजीबाबा चौक, फर्ग्यूसन कॉलेज रोड, आपटे रोड व जंगली महाराज रोड नजदीक होने से नागरिकों का लाभ होगा। डेक्कन स्टेशन का ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को लाभ दिलाने नदी पर पदचारी पुल बनाकर नारायण पेठ का हिस्सा जोड़ा जाएगा। साथ ही अलका टॉकीज चौक, तिलक रोड तथा न.चि. केलकर रूट के नजदीक परिसर मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। पुणे मेट्रो का संभाजी गार्डन स्टेशन शहर के पुराने परिसर को जोड़ने वहां भी एक नदी पर पदचारी पुल बनाया जाएगा। यह दोनों पदचारी पुल केबल स्टेड ब्रिज तकनीक से बनाए जाएंगे। नदी पाट में एक भी पिलर नहीं लगाया जाएगा। संभाजी गार्डन के यहां बनाए जाने वाले पदचारी पुल का डिजाइन पहले ही फाइनल किया गया है। वीणा और अन्य वादों के आकार का पुल रहेगा। अब डेक्कन स्थित पदचारी पुल का भी डिजाइन फाइनल हो गई है। इस पुल पर एक छोटा एम्फी थिएटर भी रहेगा।

नागरिकों को होगा लाभ
महामेट्रो के एमडी डॉ. ब्रिजेश दीक्षित ने कहा कि डेक्कन और संभाजी गार्डन स्टेशन को जोड़ने वाला पदचारी पुल और इन दोनों स्टेशन से शहर के दूसरे हिस्से को जोड़ने वाले पदचारी पुलों से परिसर में काफी बदलाव आएगा। नागरिकों को काफी लाभ होगा। संभाजी गार्डन से डेक्कन पदचारी पुल बिना टिकट के नागरिक इस्तेमाल कर सकेंगे।