मेसी ने रिकॉर्ड छठी बार जीता ‘बैलॉन डीओर’ पुरस्कार

पेरिस (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाइन – अर्जेटीना के दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड छठी बार बैलॉन डीओर पुरस्कार जीत लिया है। बीबीसी के मुताबिक, मेसी का 2015 के बाद से यह पहला बैलॉन डीओर पुरस्कार है। उन्होंने 2018-19 में अपने क्लब बार्सिलोना और अपनी राष्ट्रीय टीम अर्जेटीना के लिए अब तक 56 गोल दागे हैं।

32 वर्षीय मेसी 2009 और 2012 के बीच लगातार चार बार यह पुरस्कार जीते चुके थे।

बैलॉन डीओर पुरस्कार की रेस में इस बार लिवरपूल के डिफेंडर वर्जिल वान डिक दूसरे और जुवेंतस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो वोटिंग में तीसरे स्थान पर रहे। रोनाल्डो अब तक पांच बार बैलॉन डीओर पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।

मेसी को इस साल सितंबर में फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था। वह पिछले सीजन में चैंपियंस लीग में 12 गोल के साथ टॉप स्कोरर रहे थे।

महिलाओं में अमेरिका की मेगन रेपिनो ने दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान हासिल किया। मेगन की कप्तानी में अमेरिका ने इस साल जुलाई में फ्रांस में विश्व कप जीता था।

34 वर्षीय मेगन इस साल फीफा की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीत चुकी हैं।

visit : punesamachar.com