वटवृक्ष की प्रदक्षिणा कर दिया स्त्री- पुरुष समानता का संदेश

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – पति की सुरक्षा और सात जन्मों तक उसे पाने के लिए महिलाएं तो वट पूर्णिमा का व्रत रखती हैं। मगर रविवार को पिंपरी चिंचवड़ में पुरुषों ने यह व्रत कर वटवृक्ष की प्रदक्षिणा कर स्त्री- पुरूष समानता का संदेश दिया। पत्नी की सुरक्षा, स्वास्थ्य की कामना के साथ ही इन पुरुषों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
मानवी हक संरक्षण संस्था के शहराध्यक्ष श्रीकांत जोगदंड की पहल में बीते कई सालों से यह उपक्रम चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि वट पूर्णिमा पर महिलाएं सात जन्म तक वही पति मिले यही कामना करती है। इसी तरह से हमें भी वही पत्नी मिले, इस कामना के साथ वटवृक्ष के सात फेरे लेकर स्त्री-पुरूष समानता का संदेश देते हैं।
उन्होंने बताया कि, आज के आधुनिक युग में स्त्री-पुरुष समानता केवल सरकारी कागजों पर ही रह गई है। पुरुष प्रधान संस्कृति में समानता का यह संदेश देने की कोशिश हम इस उपक्रम के जरिए देना चाहते हैं। इस उपक्रम से समाज में परिवर्तन निश्चित रूप से होगा, इसका हमें पूरा यकीन है। बहरहाल इस उपक्रम के तहत आज मराठवाडा जनविकास संघाचे अध्यक्ष अरूण पवार के हाथों वटवृक्ष का रोपण किया गया।
इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास कुचेकर, शहराध्यक्ष अण्णा जोगदंड, उपाध्यक्ष विकास शहाणे, सचिव गजानन ,धाराशिव कर, पश्चिम महाराष्ट्र महिला अध्यक्षा संगिता जोगदंड, प्रविण गायकवाड, युवक सचिव अक्षय जगदाले, हेमंत नेमाडे, शहर सचिव रवि भेंनकी, आप्पाजी चव्हाण ,प्रकाश बंडे्वार, हनुमंत पंडित,वसंतराव चकटे , पंडित वनसकर, वामन भरगंडे, सुर्यकांत कुरुंदकर, राजेंद्र गोराने, मुरलीधर दलवी, ईश्वर सोनोने सचिन सागवे बदाम कांबले, विनायक बिराजदार, प्रदिप बोरसे,रविंद्र सुरवे,  आदि उपस्थित थे।