सेंट्रल रेलवे में रविवार को मेगा ब्लॉक कल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – मध्य रेल के उपनगरीय खण्डों पर 16 फरवरी को मेगा ब्लॉक किया जाएगा. यह ब्लॉक मुलुंड -माटुंगा अप स्लो लाइन पर सुबह 11.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक रहेगा. इस दौरान सुबह 10.58 बजे से शाम 3.55 बजे तक ठाणे से छूटनेवाली अप स्लो लाइन की सभी सेवाएं मुलुंड-माटुंगा स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी तथा मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला एवं सायन स्टेशन पर रूकेंगी और माटुंगा स्टेशन से पुनः अप स्लो लाइन पर डाइवर्ट की जाएंगी.

सुबह 11.04 बजे से दोपहर 3.19 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप फास्ट, सेमी फास्ट लाइन की गाडियाँ अपने संबंधित हाल्ट के अलावा दिवा, मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर तथा कुर्ला स्टेशन पर रूकेंगी और अपने गंतव्य स्टेशन पर 15 मिनट की देरी से पहुंचेगी. इसी तरह सुबह 10.49 बजे से दोपहर 2.48 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली डाउन फास्ट, सेमी फास्ट लाइन की गाडियाँ अपने संबंधित हाल्ट के अलावा घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड तथा  दिवा स्टेशन पर रूकेंगी और अपने गंतव्य स्टेशन पर 20 मिनट देरी से पहुंचेगी.

सुबह 11.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली तथा पहुंचने वाली स्लो गाडियाँ अपने गंतव्य स्टेशन पर 10 मिनट देरी से पहुंचेगी.पनवेल-वाशी अप तथा डाउन हार्बर लाइनों पर 11.30 बजे से 4.00 बजे तक (नेरुल-बेलापुर-खारकोपर लाइन सहित) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए पनवेल , बेलापुर से सुबह 11.06 बजे से दोपहर 4.01 बजे तक छूटने वाली सभी अप हार्बर लाइन की सेवाएं और बेलापुर, पनवेल के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 10.03 बजे से दोपहर 3.16 बजे तक छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं निरस्त रहेंगी.

ठाणे के लिए सुबह 10.12 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन की सेवाएं और पनवेल के लिए सुबह 11.14 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से छूटने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन की सेवाएं निरस्त रहेंगी.खारकोपर के लिए सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.32 बजे तक नेरुल और बेलापुर से छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाए तथा नेरुल और बेलापुर के लिए सुबह 11.30 बजे से दोपहर 4.16 बजे तक खारकोपर से छूटने वाली अप हार्बर लाईन की सेवाएं निरस्त रहेगी. ब्लाक अवधि के दौरान पनवेल-अंधेरी सेवाएं निरस्त रहेगी. हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और वाशी के बीच विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी.