डॉ. शीतल आमटे की मौत की वजह बनी दवाइयां जब्त; गोली और इंजेक्शन मिले 

 

चंद्रपुर, 4 दिसंबर 

डॉ. शीतल आमटे की मौत की वजह बनी दवाइयां और इस्तेमाल किया गया इंजेक्शन व गोलियों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।  जब्त की गई दवाइयां व डॉ. शीतल के विसरा का नमूना मैच कर रहा है या नहीं इसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है।  डॉ. शीतल ने आत्महत्या की है. इस निष्कर्ष तक जांच पहुंच गई है फिर भी पुलिस इस रिपोर्ट पर नज़रें गड़ाए है।  यह जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है।
इसके साथ ही पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे है।  इसकी जांच करने के बाद पुलिस डॉ. शीतल की मौत को लेकर खुलासा करेगी।  यह जानकारी भी पुलिस सूत्रों ने दी है।  बुधवार को पुलिस ने डॉ. शीतल की मौत के दौरान उनके संपर्क में आये पति गौतम करजगी, सास सुहासिनी करजगी और ससुर शिरीष करजगी के साथ दो नौकरों का बयान दर्ज किया है।  इसके जरिये पुलिस ने पुरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया है।  जांच के दौरान पुलिस को डॉ, शीतल के कमरे में एक दवा मिली है।  यह दवा  बेहोशी की है।  यह संभावना पुलिस ने जताई है।  यह दवा डॉ. शीतल के विसरा से मैच खाता है या नहीं, इसकी कितनी मात्रा शरीर में जाने पर मौत हो सकती है। कितने समय में मौत होती है।  इसकी जांच पुलिस कर रही है।  करीब 25 से 30 गोलियां मिली है।
 आनंदवन का निर्णय करने का यह समय नहीं – पल्लवी आमटे 
इस मामले में पल्लवी आमटे ने कहा है कि जो कुछ भी हुआ है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।  आमटे परिवार को इससे बाहर निकलने में वक़्त लगेगा।  शीतल बेहद बुद्धिमान और गुनी थी।  उन्होंने जो कुछ सपने देखे, उस दिशा में जो काम किया उसे पूरा करने के लिए आमटे परिवार कटिबद्ध है।  डॉ.  शीतल की मौत की जांच चल रही है।  यह पूरी होने के बाद सच सामने आएगा।  डॉ. शीतल की मौत से आमटे परिवार को काफी बड़ा नुकसान हुआ है. आज तक समाज ने आनंदवन की जो मदद की है वह आगे भी मिलेगा।
मोबाइल में सुसाइड नोट होने की संभावना 
डॉ. शीतल आमटे ने आत्महत्या की है तो उन्होंने सुसाइड नोट छोड़ा होगा।  लेकिन अभी तक की जांच में कुछ नहीं मिला है।  जब्त किये गए मोबाइल, लैपटॉप, टैब में सुसाइड नोट होने की संभावना है।
चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद सालवे ने कहा है कि डॉ. शीतल की मौत की जांच सही दिशा में चल रही है।  यह आत्महत्या है यह कुल जांच से सामने आ रहा है।  लेकिन फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट मिलने के बाद यह साफ होगा।