काम की बात! अब राशन कार्ड बनाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, इन कागजातों के साथ 15 मिनट में बन जाएगा काम

नई दिल्ली : केंद्र सरकार देश के गरीबों तक राशन पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रही है। इसके लिए सरकार ने पिछले साल ही देश में वन नेशन वन कार्ड की व्यवस्था को लागू किया था। इस योजना के लागू होने के बाद किसी भी राज्य का व्यक्ति पूरे देश में कहीं भी सस्ते दामों पर राशन ले सकता है। इस सिस्टम के आने के बाद लोगों के लिए राशन कार्ड का होना आवश्यक हो गया है।

अगर आपके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर इसे बनवा सकते हैं। इसके लिए सभी राज्यों ने अपनी ओर से वेबसाइट बनाई है। आप जिस भी राज्य के रहने वाले हैं, वहां की वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई 

वह व्यक्ति जो भारत का नागरिक है, वह अप्लाई कर सकता है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों का नाम माता-पिता के राशन कार्ड में शामिल किया जाता है। हालांकि 18 साल से ऊपर वाले अपने लिए अलग राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई

* राशन कार्ड बनावाने के लिए सबसे पहले अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

*अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो आप https://fcs।up।gov।in/FoodPortal।aspx को क्लिक कर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

*बिहार के रहने वाले hindiyojana।in/apply-ration-card-bihar/ पर जाएं।

*महाराष्ट्र के आवेदक mahafood।gov।in पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।

* इसके बाद Apply online for ration card वाले लिंक पर क्लिक करें।

* राशन कार्ड बनवाने के लिए आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दे सकते हैं।

* राशन कार्ड के लिए आवेदन का शुल्क 05 रुपये से लेकर 45 रुपये तक है। आवेदन भरने के बाद शुल्क जमा करें और आवेदन जमा कर दें।

* फील्ड वेरिफिकेशन होने के बाद यदि आपका आवेदन उचित होगा तो आपका राशन कार्ड बन जाएगा।