मुंबई के विज्ञापन कंपनी में काम करनेवाली विवाहिता ने की खुदकुशी

मुंबई समाचार ऑनलाइन- मुंबई के सांताक्रूज इलाके में विज्ञापन कंपनी में काम करनेवाली विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की घटना घटी। आत्महत्या करने की वजह  अबतक पता नहीं चल सकी है। भूमिका सिंह (उम्र 30) नामक युवती ने आत्महत्या की है। मुंबई के सांताक्रूज इलाके के वाकोला में भूमिका रहती थी। काम के सिलसिल में भूमिका सिंह का पति दो दिन के लिए मुंबई से बाहर गया हुआ था। काम समाप्त कर वापस घर आकर देखा तो भूमिका की लाश पंखे से लटकी हुई थी। पति ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल में दाखिल हो गई थी। घटनास्थल से किसी भी तरह का सुसाइड नहीं मिला है, इसलिए पुलिस के सामने आत्महत्या या हत्या का सवाल उठ खड़ा हुआ है।

भूमिका सिंह ने आत्महत्या क्यों की पुलिस इस जांच में जुटी हुई है। ऑफिस में उसे कोई तकलीफ थी क्या, या पति से वह परेशान थी। इस तरह के सारे एंगल पुलिस टटोल रही है। भूमिका सिंह किस बात से परेशान थी, इसी पूरी जांच में पुलिस जुटी हुई है। पति ने पुलिस को बताया कि जब वह दो दिन के लिए मुंबई से बाहर जा रहा था तो उसकी पत्नी काफी खुश थी। खुशी खुशी उसे बाय बाय किया था, उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह इस हालत में उसे मिलेगी।

पुलिस के पास भूमिका सिंह ने क्यों खुदकुशी की इस बात का कोई सबूत नहीं है। पुलिस आत्महत्या करने की वजह ढूंढने में लगी हुई है। बिना सबूत के आधार पर पुलिस इस जांच की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।