शादी का झांसा देकर विवाहिता का किया यौन शोषण

पुणे : विवाहित महिला से प्रेम संबंध बनाया। महिला को शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार करने वाले को लोणीकंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। शुभम चापुडकर (उम्र 25, निगडी गावठाण, मूल कोल्हापुर) गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है।

इस मामले में वाघोली में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाया है। इसके अनुसार आरोपी के खिलाफ लोणीकंद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शुभम और पीड़िता दोनो कोल्हापुर के हैं। पीड़िता शादीशुदा है और वाघोली में रहती है। सितंबर 2019 में दोनो की जान पहचान हुई और दोस्ती के बाद प्यार हो गया। इसके बाद आरोपी ने विवाहिता को शादी का झांसा दिया।

उसके बाद शुभम ने महिला को कोल्हापुर और वाघोली के लॉज में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। एफआईआर में उल्लेख किया गया कि शुभम ने महिला को उसके पति से तलाक लेने के लिए भी कहा। इस मामले में लोणीकंद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में हाजिर करने के बाद सरकारी वकील ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच के लिए आरोपी को पुलिस कस्टडी में रखने की मांग की। कोर्ट ने उस पर मुहर लगा दिया।