जहर पीकर विवाहिता ने दे दी जान; बारामती तालुके के सांगवी की घटना

सांगवी: ऑनलाइन टीम- सांगवी (ता. बारामती) में एक विवाहिता ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। जहर पीने के बाद दो दोन पहले महिला के परेशान परिवारवालो ने बारामती के प्राइवेट अस्पताल में हंगामा किया था।

गीतांजलि अभिषेक तावरे (21) आत्महत्या करनेवाली मृत महिला का नाम है। हालांकि आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर परिसर में बहुत चर्चा हो रही है। इस मामले को लेकर देर रात तक पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने का काम शुरू होने की जानकारी पुलिस निरीक्षक महेश ढवाण ने दी है।

मिली जानकारी के अनुसार इस महिला ने घर में दो दिन पहले जहर पी लिया था। इस दौरान महिला को बारामती के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि स्थिति गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए पुणे के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान गुरुवार को महिला की मौत हो गई।

इस दौरान शव पुणे में होने के कारण देर शाम तक मामला दर्ज न होने की बारामती तालुका पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक महेश ढवाण ने जानकारी दी। सुबह से ही बारामती-फलटण राज्यमार्ग साथ ही विवाहित महिला के बंगले के बाहर पुलिस ने बंदोबस्त किया है। हालांकि देर रात तक मामला दर्ज न होने के कारण आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।