विवाहिता की आत्महत्या, पति के साथ 3 पर एफआईआर

बारामती : ससुराल वालो से परेशान होकर विवाहिता ने फांसी लगा कअर आत्महत्या कर ली। बारामती शहर के रूई क्षेत्र में बुधवार को यह घटना हुई। इस मामले में उसके पति के साथ ही सास और देवरानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तालुका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

आत्महत्या करने वाली विवाहिता का नाम सई उन्मेघ गायकवाड (उम्र 26) है। पति उन्मेघ किशोर गायकवाड, सास शोभा किशोर गायकवाड व देवरानी तनुजा तृणाल गायकवाड (नि. दुर्वांकर अपार्टमेंट, बारामती) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतक सई की माँ वंदना संजय बोंद्रे (नि. लक्ष्मीनगर, फलटण) ने शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्मेघ व सई की शादी 2014 में हुई थी। सई और उसके पति की रोज लड़ाई होती थी, उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। बार-बार उसके साथ मारपीट की जाती थी। डेढ साल पहले जब दोनो की लड़ाई हुई तो बारामती और फलटण के शिकायत निवारण केंद्र में सई ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनो को समझा गया और सई वापस ससुराल चली गई। दोनो को एक बेटा भी है। इस दौरान उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था और उसके चरित्र पर भी शक करता था। ये दोनो रूई में किराये पर रहने लगे। फिर भी पति उसे परेशान करता ही रहा। अंत में तंग आकर सई ने मौत को गले लगा लिया।