सोशल मीडिया के जरिये मराठी भाषा अधिक समृद्ध होगी : विनोद तावड़े 

मुंबई : समाचार ऑनलाईन –  आज के युवा सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल कर इसके जरिये बेहतर तरीके से व्यक्त हो रहे है. इसका सबसे अच्छा उदाहरण ये है कि सांगली, सातारा और कोल्हापुर में आई बाढ़. इस बाढ़ की खबर इलेक्ट्रॉनिक में दिखाई गई लेकिन सोशल मीडिया पर भी इसके विभिन्न पहले और खबर देखने को मिली। इसलिए इस मीडिया के अस्तित्व को हम नकार नहीं सकते है. ये मीडिया केवल युवा पीढ़ी का मनोरंजन का ही विषय नहीं है बल्कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था को बदलने का सामर्थ इस मीडिया से आया है. यह दावा मराठी भाषा मंत्री विनोद तावड़े ने किया है।

सोशल मीडिया पर मराठी साहित्य का इस्तेमाल करे 
 सूचना व जनसंपर्क, मराठी भाषा विभाग, महाराष्ट्र साइबर, राज्य मराठी विकास संस्था और पुणे के डिजिटल मीडिया प्रेमी संस्था दवारा संयुक्त रूप से यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में पहले राज स्तरीय मराठी सोशल मीडिया सम्मेलन का शनिवार को उद्घाटन हुआ. उन्होंने इस मौके पर कहा कि सोशल मीडिया पर लिखी गई बातें साहित्य है।
सोशल मीडिया एक अच्छा मंच है 
अभिव्यक्ति को समृद्ध करने के लिए सोशल मीडिया एक अच्छा मंच है. ऐसे में मराठी भाषा प्रेमियों को सोशल मीडिया पर मराठी साहित्य में विशेष रूचि लेना चाहिए। इस सम्मेलन के जरिये मराठी भाषा के विकास के लिए खुद को जोड़ना चाहिए। ताकि मराठी भाषा मराठी बोलने वालों तक अधिक ताकत के साथ पहुंचने में हम सफल हो पाए व मराठी भाषा अधिक समृद्ध होगी।