मराठी फिल्म ‘प्रवास’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

पुणे : समाचार ऑनलाइन –  जीवन की रेस हर एक को जितनी होती है। ऐसे रेस में शामिल होने के लिए हर एक व्यक्ती दौड़ता है। लेकिन, कई बार दौड़ते दौड़ते हम जीना भी भूल जाते है। कितना जिए, इसके अलावा कैसे जिए यह अपने हाथों होता है। सकारात्मक व अलग विचार जीने के लढाई में हमें आगे ले जा सकता है और अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी बन सकता है इस पर ही आधारित ओम छंगानी फिल्म्स निर्मित एक जिद्द का अनोखा ‘प्रवास’ 31 जनवरी को प्रदर्शित होगी। ‘जो शेष हैं वहीं विशेष है’ इस पर आधारित ‘प्रवास’ फिल्म में अभिजात इनामदार व लता इनामदार ने फिल्म की जानकारी दी है।

विदेशों में हुई है शूटिंग –

‘प्रवास’ इस फिल्म की खासियत यह है कि यह फिल्म मनाली एवं अमेरिका के लॉस एंजलिस, लॉस वेगास, फिनिक्स इस नयन रम्य स्थलों पर फिल्म की शूटिंग हुई है। बॉलीवूड संगीतकार सलीम- सुलेमान, गायक सोनू निगम और गीतकार गुरु ठाकूर यह तीन कलाकार एकसाथ आए है। सोनू निगम, श्रेया घोषाल, सुखविंदर सिंग, हरीहर इस आघाडी के गायकों का स्वरसाज इस गीतों को मिला है।

फिल्म की स्टारकास्ट व टीम –

फिल्म में अशोक सराफ व पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ विक्रम गोखले, रजत कपूर, शशांक उदापूरकर आदि कलाकार है। फिल्म का लेखक व दिग्दर्शन की जिम्मेदारी शशांक उदापूरकर ने संभाली है। छायांकन सुरेश देशमाने का है। कलादिग्दर्शक महेश सालगांवकर वहीं संकलन संजय सांकला का है। पार्श्वसंगीत अमर मोहिले का है। रंगभूषा श्रीकांत देसाई तो वेशभूषा ताशीन अन्वारी, दिप्ती सुतार की है। पवन पालीवाल कार्यकारी निर्मार्ता है। अनिल थडानी इस फिल्म के वितरक है।