Maratha Reservation :  थोड़ा मुंबई की चकाचौंध की दुनिया से बाहर निकलकर घूमे तब महाराष्ट्र का पता चलेगा, भाजपा का निशाना 

मुंबई, 28 मई : पिछले कई दिनों से एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर की वजह से स्थिति गंभीर हो रही है वही दूसरी तरफ मराठा आरक्षण और अन्य मुद्दों को लेकर राजनीति गर्मा रही है।  सुप्रीम कोर्ट दवारा मराठा समाज को आरक्षण देने का कानून रद्द करने के बाद यह मुद्दा फिर से सामने आ गया है।  सांसद छत्रपति संभाजीराजे ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य का दौरा शुरू किया है।  इस मामले में भाजपा ठाकरे सरकार पर निशाना साधने में जुटी है।  भाजपा की तरफ से निशाना साधते हुए कहा गया है कि थोड़ा मुंबई की चकाचौंध की दुनिया से बाहर निकलकर घूमे तब महाराष्ट्र का पता चलेगा।

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर छत्रपति संभाजीराजे ने प्रधानमंत्री से मुलाकात का वक़्त मांगा था।  लेकिन मुलाकात के लिए वक़्त नहीं दिए जाने की वजह से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।  कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है।  इस हमले का भाजपा के विधान परिषद् में विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर ने जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत और शिवसेना पर निशाना साधा है।  एक के बाद एक ट्वीट कर प्रवीण दरेकर ने यह निशाना साधा।

महाविकास आघाडी पर पर्दा डाल रहे है

जिसका पक्ष रख रहे है उसे इतनी शर्म नहीं।  मराठा आरक्षण को लेकर सचिन सावंत जी  थोड़ा मुंबई की चकाचौंध की दुनिया से बाहर निकलकर घूमे तब महाराष्ट्र का पता चलेगा।  पोलखोल की नादानी में आप  खुद की पार्टी और महाविकास आघाडी पर पर्दा डाल  रहे है।

 मराठा आरक्षण कैसे मिलेगा यह सलाह सरकार को दे

अगले ट्वीट में दरेकर ने कहा कि बाकी मुद्दों को छोड़ दे, आप, कांग्रेस और आपके सहयोगी दल के हाथ कोई नहीं पकड़ सकता है।  भाजपा का पोलखोल करने की बजाय मराठा आरक्षण कैसे मिलेगा ? यह सलाह सरकार को दे।  जहां तक पोलखोल का प्रश्न है तो  महाविकास आघाडी का मराठा आरक्षण नहीं देने की योजनाबद्ध उपेक्षा का बुर्का आपके पोलखोल के बाद मराठा भाइयो और महाराष्ट्र के सामने हम फाड़ेंगे।

इस बीच मराठा आरक्षण के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही सेव मेरिट सेव नेशन संस्था और उनके पदाधिकारी का भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर का कनेक्शन सामने आ गया है।  भाजपा के पदाधिकारियों के अग्रसर रहने की वजह से मराठा आरक्षण की लड़ाई में आरक्षण के खिलाफ काम करने वाले लोगों और संस्था को को रसद सप्लाई कर भाजपा ने मराठा समाज के साथ दगाबाजी की है।  इस तरह का तीखा सवाल करते हुए जनता को भ्रमित करने को लेकर 5 जून को भाजपा पुरस्कृत आन्दोलन को लेकर महाराष्ट्र में कोरोना का हाहाकार मचता है तो सबसे बड़े सुपर स्प्रेडर भाजपा जिम्मेदार होगी।  यह चेतवानी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव और प्रवक्ता सचिन सावंत ने दी है।