मराठा आरक्षण: जेल भरो आंदोलन शुरू; सोलापुर हाईवे जाम

पुणे। समाचार ऑनलाइन
महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन की आंच तेज होती जा रही है। सरकारी नौकरियों तथा शिक्षण संस्थाओं में 16 फीसद आरक्षण की मांग को लेकर अब तक 6 लोग खुदकुशी कर चुके हैं। बुधवार से आरक्षण की मांग के लिए जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है, जिसके तहत जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आंदोलनकारियों ने पुणे- सोलापुर हाइवे जाम कर दिया है। इस आंदोलन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है और राज्य में सुरक्षा के पुख्ता और सख्त इंतजाम किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK,B076H74F8N’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c39a699a-9557-11e8-abe1-e990680cf9eb’]
आंदोलन में लगातार लोगों की खुदकुशी करने के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके चलते महाराष्ट्र में प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। मराठा समुदाय के लोगों ने मंगलवार को औरंगाबाद-जलगांव मार्ग पर ‘रास्ता रोको’ प्रदर्शन किया। मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़ जिले के वीदा गांव के 35 वर्षीय खेत मजदूर अभिजीत देशमुख ने अपने घर के पास एक पेड़ से फांसी लगा ली। वहीं लातूर जिले के औसा में तहसीलदाय कार्यालय के बाहर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लगभग 8 प्रदर्शनकारियों ने मिट्टी का तेल छिड़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। हांलाकि पुलिस ने समय पर उन्हें शांत कराया।
सकल मराठा मोर्चा के नेता प्रवीण पटेल ने बताया कि मराठा समुदाय के लोग बुधवार को मुंबई में जेल भरो आंदोलन करेंगे। इससे पहले मराठा संगठनों ने कहा था कि उनकी आरक्षण की मांग के समर्थन में नौ अगस्त को मुंबई में एक महारैली की जाएगी। मुंबई में जेलभरो आंदोलन का असर राज्य के अन्य हिस्से में नजर आ रहा है। आंदोलनकारियों ने पुणे- सोलापुर हाइवे पर रास्ता रोको आंदोलन कर हाइवे पर जाम लगा दिया है। ज्ञात हो कि मराठा समाज लंबे समय से शिक्षा और नौकरियों में आंदोलन की मांग करता आ रहा है। मराठा क्रांति मोर्चा ने नौ अगस्त को महाराष्ट्र बंद की तैयारी कर रखी थी।