Maratha Reservation : संभाजीराजे भाजपा से दूर जा रहे है ? मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद अपना रुख साफ करेंगे 

मुंबई, 28 मई : राज्यसभा के सांसद छत्रपति संभाजीराजे मराठा आरक्षण को लेकर काफी आक्रामक नज़र आ रहे है. संभाजीराजे ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार, मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की थी।  इसके बाद आज दोपहर में उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मुलाकात करेंगे।  इस मुलाकात के बाद वह अपना रुख साफ करेंगे।

मराठा आरक्षण  संभाजीराजे की सक्रियता को देखते हुए अब भाजपा नेता अब सीधे उनके खिलाफ बयान दे रहे है।  इनमें प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, नारायण राणे पिता पुत्र शामिल है।  संभाजीराजे के शरद पवार और राज ठाकरे से मुलाकात के बाद नारायण राणे ने निशाना साधा था।  नारायण राणे ने कहा कि मराठा आरक्षण के लिए संभाजीराजे घूम रहे है।  वह अब खुद को नए नेता के रूप में देख रहे है।  जिन्हें सांसद बनाया गया उनके लिए ऐसा बोलना गलत है।

मराठा समाज को भाजपा ने आरक्षण दिया। जिनके दरवाजे घूम रहे है उन्होंने क्या किया ? शरद पवार 4 बार मुख्यमंत्री थे उन्होंने क्या किया ? ऐसा कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार मौके पर मुलाकात नहीं की।  लेकिन उन्होंने इससे पहले 40 बार मुलाकात की थी ये क्यों नहीं संभाजीराजे बता रहे है ? संभाजीराजे को सांसद बनाये जाने के बाद अमित शाह ने उन्हें और मुझे लेकर चार्टर्ड फ्लाइट से राष्ट्रीय अधिवेशन में बुलाया था।  वहां जाने के बाद कोल्हापुर के शाहू महाराज के वंशज संभाजीराजे के सांसद बनने की ख़ुशी में हम सभी लोग उठकर उनका स्वागत करे।  ऐसी अपील शाह ने की थी।  उस वक़्त खुद प्रधानमंत्री के साथ  सभी सीनियर नेताओं ने उठकर उनका स्वागत किया था।  उनका यह बड़ा सम्मान किया गया।  संभाजीराजे ये नहीं बता रहे है।  कोरोना की स्थिति में संभाजीराजे प्रधानमंत्री से मिलने का वक़्त मांग रहे है।  यह मुद्दा राज्य का है इसलिए मुलाकात नहीं हो रही है।

संभाजीराजे के इस्तीफा देने की चर्चा

मराठा आरक्षण की मांग पूरी करने के लिए फिर से लड़ाई शुरू करने की जरुरत है।  लेकिन यह लड़ाई कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि उन्हें चुन कर भेजने वाले विधायक, सांसद को खड़ी करने की जरुरत है।  मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन करना इसका एक भाग है।  लेकिन इसके साथ ही अन्य विकल्प ढूंढने के लिए राज्य का दौरा करने की बात संभाजीराजे ने कही थी।  गुरुवार से संभाजीराजे नेताओं से मुलाकात कर रहे है।  ऐसे समय में भाजपा नेताओं दवारा उनपर निशाना साधा जा रहा है।  ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वह भाजपा से इस्तीफा देंगे?