मराठा आंदोलन: एक औऱ आंदोलनकारी ने की खुदकुशी की कोशिश

परभणी। पुणे समाचार

दिन ब दिन उग्र बनते जा रहे मराठा आंदोलन की आग कहीं शांत होती नजर नहीं आ रही है। गुरुवार को आरक्षण की मांग को लेकर एक और मराठा आंदोलनकारी ने जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। नांदेड़ की इस घटना में खुदकुशी करने की कोशिश करनेवाले युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ज्ञात हो कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर इससे पहले दो आंदोलनकारियों की मौत हो चुकी है।

हाथ आयी जानकारी के अनुसार आज नांदेड़ जिले के पूर्णा तालुका में प्रशांत सवराते नामक युवक ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जहर पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। उसे तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है। इससे पहले औरंगाबाद में काकासाहेब शिंदे नामक युवक ने गोदावरी नदी में कूदकर जलसमाधि ले ली थी। उसके बाद से पूरे राज्य में मराठा आंदोलन उग्र हो चला है।

[amazon_link asins=’B076Y4P7NQ,B076H74F8N’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’680529dc-90d6-11e8-8dd5-dd1ac796bec0′]

इस घटना के तुरंत बाद औरंगाबाद में ही गुड्डू सोनवणे और जगन्नाथ सोनवणे ने खुदकुशी करने की कोशिश की। इसमें से जगन्नाथ सोनवणे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मराठा आंदोलन की तपिश पुलिस बल तक भी पहुंची। इस आंदोलन से धधकते औरंगाबाद की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात शाम  काडगांवकर नामक पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे उस्मानाबाद पुलिस बल में नियुक्त थे। इसके अलावा आंदोलनकारियों के पथराव और झड़प में कई पुलिसवाले घायल हुए हैं।