आम की गुठली के  अनेकों फायदे, ये कई बीमारियों की है दवा 

मीठे आम के स्वाद की बराबरी करना किसी फल का संभव नहीं है। आम का स्वाद तो लाजवाब होता है साथ ही इसकी गुठली, पत्ते, छाल, लकड़ी आदि सभी चीजों काम में लाइ जाती है। आमतौर पर लोग आम का छिलका और गुठली को डस्टबिन में फेंक देते हैं। एक कहावत तो अपने सुनी होगी ‘आम के आम गुठलियों के दाम’ ये कहावत वास्तव में अनेको उपयोग और फायदे के कारण कही जाती है। इसलिए फलों का राजा आम ही सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है, बल्कि इसकी गुठलियां भी कई बीमारियों की दवा है। आज हम आपको आम के गुठलियों के फायदे बताएंगे जो आपने कभी नहीं सुनी होगी।

1 मोटापा कम करने मे

मोटे लोगो को आम की गुठली के पावडर से काफी मदद मिलती है। क्योंकी ये वजन कम करने में मदद करता है और ये ब्लड की सर्कुलेशन को भी ठीक रख सकता है।

2 मजबूत दांत

आम के हरे पत्ते और आम की गुठली बारीक पीसकर छलनी से छान लें। तैयार मिश्रण से रोज दांत साफ करने से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं। ऐसा करने से दांतों के दर्द में भी आराम मिलता है।

3 गंजापन

आम की 10-12 गुठलियों को सूखाकर कूट लें और उसे छान लें। इसके बाद इसे नारियल के तेल में पका लें। तैयार मिश्रण को 25-30 दिन तक लगाने से गंजापन दूर हो जाता है। साथ ही बाल काले भी होते हैं।

4 पीरियड्स की ब्‍लीडिंग

दही में पीसी हुई गुठली और नमक डालकर खाने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

5 जुएं ख़त्म करने में मदद

आम की गुठली और आम के पेड़ की सूखी छाल को आपस में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में नींबू का रस मिलाकर सिर में लगाने से जुएं खत्म हो जाती हैं।

6 कोलेस्‍ट्रॉल कम करने में सहायक

आम की गुठली का इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है और इससे दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा कम रहता है।

7 दस्त

दस्त की समस्या होने पर आम की गुठली बहुत काम की चीज है। इसे प्रयोग में लाने के लिए आम की गुठली, बील गिरी और मिश्री की समान मात्रा लेकर पीस लें। दिन में इसके दो-दो चम्मच तीन बार खाएं। आपको इस समस्या से बहुत जल्दी छुटकारा मिल जाएगा। अगर आपको दस्त में खून आ रहा हो तो आम की गुठली को पीस कर छाछ में मिलाकर पीएं।

8 हार्ट प्रॉब्लम से मिलें राहत

बी.पी. हाई होने पर आम की गुठली का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।

9 बालों की समस्या से पाएं छुटकारा

आम की गुठली का तेल सफेद बालों और गंजापन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए 10 से  आम की गुठली की गिरी लेकर उसे अच्छी तरह से सूखा लें। फिर इसे पीस कर कपड़े की मदद से छान लें और फिर इसे नारियल के तेल में अच्छी तरह से पकाएं। अब इस तेल को रोजाना सिर पर लगाएं।