सहेली की शादी में जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीन बदमाश फरार

पुणे समाचार

पुणे के पुणे-सातारा के नए टर्नल में एक 37 वर्षीय महिला गले से सोना का मंगलसूत्र छीनने की घटना घटी। यह मामला भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में विनया संजय निंबरे (37) ने शिकायत दायर करवायी है। महिला अपनी सहेली के शादी के लिए पति के साथ जा रही थी, पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और मौका देखकर महिला के गले से 1 लाख 60 हजार रुपए का सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।