सेक्स की चाहत में कर डाली 350 किमी की पैदल यात्रा, फिर जो हुआ वो हैरान कर देने वाला…..

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – अमेरिका के इंडियानापोलिस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने शारारिक संबंध बनाने की चाह में करीब 350 किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर ली। हालांकि 32 साल के इस शख्स की जघन्य इच्छा पूरी नहीं हो पायी और पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम टॉमी ली जेनकिंस है। जो अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर का रहने वाला है।

क्या है पूरा मामला –
आरोपी ने इतनी लंबी दूरी एक 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए तय किया। जेनकिंस जिस लड़की से मिलने जा रहा था उससे इसकी दोस्ती कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम हुई थी। 14 साल की काइली मैरी ने जेनकिंस को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जिसे उसने स्वीकार किया। इसके बाद दोनों के बीच मैसेज पर बातचीत होने लगी। जेनकिंस बार-बार काइली को शारीरिक संबंध बनाने के लिए इंडियानापोलिस बुला रहा था। लेकिन काइली ने इतनी दूर आने से मना कर दिया।

काइली के मना करने पर जेनकिंस ने कहा वह खुद उसके पास आएगा। इसके बाद उस 14 साल की लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैदल चल पड़ा। जेनकिंस उस लड़की से मिल इस अपराध को अंजाम देता कि उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बाल यौन अपराधों की शिकायत के कारण टॉमी ली जेनकिंस पहले से ही अमेरिका पुलिस के रडार पर था। जेनकिंस को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस स्टिंग कर रही थी और काइली मैरी इस स्टिंग में एजेंट का काम कर रही थी। अपनी पैदल यात्रा के दौरान जेनकिंस अलग-अलग जगह से तस्वीर भेजता रहा और कहता रहा कि वह पैदल आ रहा है। जेनकिंस जैसे ही विन्नैबागो काउंटी पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को कम से कम 10 साल की सजा होगी।