अफेयर की बात घरवालों को बताई, तो उतार दिया मौत के घाट

पुणे /समाचार ऑनलाइन

पुणे के कोथरूड इलाके में मामूली विवाद के चलते युवक के सिर पर बोटल मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह वारदात मंगलवार सुबह 4.40 बजे के करीब जैन लोहिया, आईटीपार्क के पीछे चांदनी चौक,कोथरूड में हुई। मृतक का नाम अक्षय जोरी है।

पुलिस ने आरोपी संकेत शिंदे, आशीष पोकले, प्रशांत ओंबले, सुशांत ओंबले को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सुशांत का किसी लड़की के साथ अफेयर था। मृतक भी उस लड़की से एक तरफा प्यार करता था। सुशांत और लड़की की अफेयर की जानकारी मृतक ने लड़की के घरवालों को जाकर दे दी थी। इस बात से खफा होकर सुशांत ओंबले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अक्षय जोरी की हत्या कर दी। इस मामले में सागर मिस्त्री नामक युवक अब भी फरार है।