साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के ‘फॉर्म हाउस’ में मिला नर-कंकाल, पहुंची पुलिस

चेन्नई : समाचार ऑनलाइन – साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के एक फॉर्म हाउस में छह महीना पुराना नर-कंकाल मिला है। नागार्जुन का ये फॉर्म हाउस तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में स्थित है। बताया जा रहा है कि यह शव छह महीना पुराना है। मामला की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, तेलुगु सुपरस्टार के प्लॉट में मिला ये शव कंकाल का रूप ले चुका था। जानकारी के मुताबिक, नागार्जुन ने ये प्लॉट कुछ समय पहले ही खरीदा है जबकि यह काफी समय से बंजर पड़ा हुआ था।

image.png

जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार नागार्जुन ने इस जमीन को जैविक खेती करने के उद्देश्य से लिया ‌था। खरीदने के बाद से इस प्लॉट में कोई काम नहीं किया गया है। यहां करीब 50 एकड़ के करीब भूमि बंजर पड़ी हुई है। फॉरेंसिक टीम के अनुसार यह शव करीबन छह महीना पुराना है लेकिन, अभी इस बात की जांच की जा रही है। बता दें कि पुलिस ने शव की पहचान कर ली है। यह लाश 30 वर्षीय चकाली पंडू की है। इस शख्स ने अपने घर में आत्महत्या की थी। उसका घर भी इस प्लॉट के अंदर ही स्थित है। पुलिस ने इसमें संदिग्‍ध मौत की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।