जान्हवी कपूर की मालदीव वेकेशन की फोटोज हो रही वायरल, हॉट स्विमसूट में देख फैंस हो रहे हैरान

मुंबई : ऑनलाइन टीम – बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। फिल्मों की शूटिंग से समय निकालकर जान्हवी फिलहाल मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही थी। हालांकि अब वह वापस देश लौट चुकी हैं। मालदीव में उन्होंने एक स्विमसूट में फोटोशूट करवाया था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की यह हॉट फोटो शेयर की है। जान्हवी ने ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस भी एक्ट्रेस के इस अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं और जोरदार कमेंट कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट लुकिंग फोटो शेयर की। इस फोटो में जान्हवी ब्लू स्विमसूट में नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर के बोल्ड लुक को देखकर फैंस पागल हो रहे हैं। जान्हवी को फैंस की तरफ से बहुत ही प्यार भरी कमैंट्स दी जा रही है। जान्हवी ने फोटो शेयर करने के कुछ ही घंटों में इसे लगभग 1 मिलियन लाइक और शेयर मिल गयी।

यह पहली बार नहीं है जब जान्हवी कपूर ने अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले मालदीव में एक आयलैंड की तस्वीर शेयर की थी। जान्हवी कपूर हाल ही में लॉस एंजिल्स से लंबी यात्रा से लौटी हैं, जिसके बाद जान्हवी कपूर मालदीव में वेकेशन मनाने के लिए पहुंची हैं।