‘मलाइका-कटरीना’ को पछाड़ नोरा फतेही बनी नई ‘आइटम क्वीन’

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – आजकल फिल्मों के मायने बदल गए है। आज बॉलीवुड फिल्में आइटम सॉन्ग के बिना अधूरी मानी जाती है। कनाडा की डांसर, मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर नोरा फतेही बॉलीवुड की नयी आइटम क्वीन बन गयी है। लगभग उनका हर गाना हिट हो जाता है। दिलबर-दिलबर उनका साबुत है। कनाडा में पली बढ़ी नोरा अपने आपको दिल से भारतीय ही मानती हैं। नोरा ने बाहुबली, टेंपर और किक 2 जैसी फिल्मों में आइटम नंबर किए है।

नोरा 2015 में बिग बॉस की हिस्सा थी। वह इस शो से 83वें दिन बाद बाहर हुई थीं। साल 2016 में उन्होंने रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी भाग लिया था।  जिसके बाद उन्हें सत्यमेव जयते का सॉन्ग ‘दिलबर’ में मौका मिला। जिसके बाद से नोरा हिट हो गयी। इस सॉन्ग को एक दिन में 20 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। जो की एक रिकॉर्ड साबित हुआ। इसके बाद से नोरा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है और वह आगे बढ़ती गयी।

नोरा अब उनकी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर में नजर आएगी। इस फिल्म में वह श्रद्धा कपूर, वरुण धवन और प्रभुदेवा जैसे सितारों को टक्कर देती नजर आएंगी। नोरा कुछ समय पहले विकी कौशल के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘बड़ा पछताओ गे’ में भी नजर आईं थीं। ये गाना भी काफी हिट हुआ था। नोरा साफ तौर पर मॉर्डन दौर की सबसे बड़ी आइटम गर्ल बन चुकी है।