मलाइका ने डांस फ्लोर पर थिरकते हुए मनाया जन्मदिन

मुंबई (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड अदाकारा व डांसर मलाइका अरोड़ा ने अपना जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया। उन्होंने मंगलवार की रात मुंबई में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। वह अपनी अद्भुत शैली में डांस फ्लोर पर थिरकती नजर आई। इस दौरान उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर भी नजर आए। मलाइका व अर्जुन के प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम पर साझा किए एक वीडियो में दोनों को मस्ती करते हुए देखा। वह दोनों अलग-अलग वीडियो में दिखाई दिए, लेकिन दोनों की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब देखी गई, जिसमें वह एक साथ दिखे।

यह तस्वीर अभिनेता अर्जुन रामपाल ने साझा की, जिसमें मलाइका उनके व अर्जुन कपूर के साथ पोज देती दिखाई दी।

अर्जुन रामपाल ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मेरे अर्जुन और अर्जुन आ गए। जन्मदिन की शुभकामनाएं मलाइका।”

इस दौरान अभिनेत्री करीना कपूर और उनकी बहन करिश्मा कपूर ने भी मौजूदगी दर्ज कराई।

करीना ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं मलाइका।”

मलाइका ने कहा, “यह पिछले 6-7 वर्षो में पहली बार है कि मैं यहां शहर में हूं। इसलिए मैंने अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया।

visit : punesamachar.com