मलाइका अरोड़ा ने कर ली अर्जुन कपूर से सगाई !

मुंबई : ऑनलाइन टीम – बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, जहां वह अपने दैनिक जीवन के अपडेट साझा करती रहती हैं। अब, मलाइका अरोड़ा ने दो तस्वीरें साझा की हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

मलाइका ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उन्होंने एक हीरे की अंगूठी पहनी हुयी है। जिसके बाद उनके फैंस ने अंदाज लगाना शुरू कर दिया कि वह अर्जुन कपूर से सगाई कर चुकी हैं। हालांकि, तथ्य कुछ अलग है। मलाइका ने इन पिक्स को केवल सगाई की अंगूठी बनाने वाले ब्रांड के प्रचार के लिए साझा किया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 2-3 सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर लंच-डिनर डेट पर जाने के साथ-साथ वेकेशन एन्जॉय करते देखा जाता है। इसके अलावा दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर होते रहती हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलासा नहीं किया है।

अर्जुन कपूर ने हाल ही में मेटेलिक गोल्ड शेड की लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी है। कार की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर घोस्ट पुलिस और एक विलेन रिटर्न्स में दिखाई देंगे।