देर रात एक कार में दिखें मलाइका-अर्जुन, मीडिया देखते ही करने लगा ये

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भले ही अपने रिश्ते के बारे में ना बोले, लेकिन दोनों की हरकतें उनके रिश्ते की गवाह बन जाती हैं। यह दोनों ज्यादातर एक साथ पार्टी करते हुए, एक-दूसरे के घर या बाहर नाईट-आउट करते हुए या हाथों में हाथ डाले घूमते हुए नजर आते हैं, जिससे दोनों की बॉन्डिंग साफ पता चलती है। अभी हाल ही में एक बार फिर दोनों को देर रात एक साथ पार्टी करने पहुंचे।

कार में बॉयफ्रेंड संग बैठी मलाइका की नजर जैसे ही मीडिया पर पड़ी, उन्होंने तुरंत अपना चेहरा छुपा लिया। वह मीडिया को इग्नोर करते हुए अपने बैग में कुछ ढूढ़ने लगी। बात करें अर्जुन कपूर की तो वह मलाइका के बगल में कार की पिछली सीट पर ही बैठे हुए नजर आए। अर्जुन ने पार्टी परफेक्ट काली टीशर्ट और नीले रंग के डेनिम जींस पहन रखी थी। अर्जुन ने भी गर्लफ्रेंड को फॉलो करते हुए मिडिया को इग्नोर किया और एक नज़र तक नहीं डाली।

बॉलीवुड खबरों की मानें तो अर्जुन और मलाइका देर रात बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचे थे। इन दोनों की शादी की चर्चाएं अक्सर हवा में उड़ते रहती हैं। अब तो सबकी आँखें इनकी तरफ से कन्फर्मेशन तलाश रही हैं।