व्हॉट्सएप पर दोस्ती कर महिला डॉक्टर के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई/समाचार ऑनलाइन

व्हॉट्सएप पर दोस्ती कर 40 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व धोखाधड़ी करने वाले आरोपी कुणाल पुखराज हिंगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित डॉक्टर मुंबई के मरिन लाइन स्थित एक बड़े अस्पताल में कार्यरत है।

अंधेरी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद पवार ने बताया कि, विलेपार्ले के रहने वाले आरोपी कुणाल की माँ को तीन साल पहले इलाज़ के लिए दक्षिण मुंबई के मरिन लाइन स्थित अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। इस दौरान कुणाल को सहानुभूति देने के लिए पीड़ित डॉक्टर का मोबाइल नंबर मिला था।
जिसके बाद व्हॉट्सएप के माध्यम से आरोपी ने डॉक्टर से संपर्क कर उनसे दोस्ती की।

सितम्बर 2015 को कुणाल ने अंधेरी स्थित उनके बहन के घर पीड़ित को बुलाया। खाना खाने के बाद माता-पिता रिश्तेदार के यहाँ चले गए। इस दौरान घर में कोई नहीं रहने का फ़ायदा उठाते हुए आरोपी ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया।
उतना ही नहीं आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़ित से शारीरिक संबंध बनाया। वही अलग-अलग बहाना बनाकर पीड़ित से 14 लाख 75 हज़ार रुपए भी लिए।

पैसे लेने के बाद आरोपी कुणाल ने पीड़ित से शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की शिकायत आजाद मैदान पुलिस थाने दर्ज़ कराई। मामले की पूछताछ करने के लिए पुलिस ने आरोपी को बुधवार को पुलिस थाने में बुलाया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को गुरुवार अंधेरी स्थित स्थानिक न्यायालय में पेश किया। न्यायलय ने आरोपी को 16 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधि कलम 420 और 376 के तहत अपराध दर्ज़ कर लिया है।