माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट का पंचवर्षीय चुनाव निर्विरोध

पुणे। सँवाददाता – माहेश्वरी चैरिटेबल फाऊंडेशन का पंचवर्षीय चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें 2020- 2025 वर्ष हेतु विश्वस्तों का चयन किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष धनराज मालचंद राठी की अध्यक्षता में रविवार को  सर्वसाधारण सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा के पश्चात विश्वस्त पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। इस चयन के लिए उपस्थित सदस्यों में से हिरालाल मालू, पुरुषोत्तम लोहिया, गिरधर काळे, राम बांगड, जवाहर बाहेती, पुनमचंद धूत, डॉ.रामबिलास मंत्री की चयन समिति ने निर्विरोध चयन की घोषणा की।
विशेष सर्वसाधारण सभा का कामकाज फाउंडेशन के सचिव संजय चांडक ने देखा। चयन समिति द्वारा चयनित पदाधिकारियों में राजेंद्र भट्टड, राजेश राठी, सुनील सोमानी, आनंद माहेश्वरी, मंदनलाल भुतडा, घनशाम लाहोटी, बालाप्रसाद बजाज, श्रीप्रकाश बागडी, भंवर पुंगलीया, उमेश झंवर, विजयराज मुंदडा, शाम कलांतरी, ईश्वर धूत, अशोक राठी, संतोष लढ्ढा का समावेश है। इन सभी को उक्त पांच सालों के लिए बतौर विश्वस्त के चुन लिया गया। एड.मनोहर माहेश्वरी ने निर्वाचन प्रमुख की जिम्मेदारी निभाई। फाउंडेशन के अध्यक्ष धनराज राठी नवनिर्वाचित विश्वस्तों को बधाई दी और उनका स्वागत व सम्मान किया। इसी दौरान उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा भी की।