‘महेंद्र सिंह धोनी जल्द होंगे भाजपा में शामिल’

रांची : समाचार ऑनलाइन – सेमीफइनल हारने के बाद टीम इंडिया समेत धोनी की जमकर आलोचनाएं हो रही है। जिसके बाद अब कयास लगाए जा रहे है कि धोनी क्रिकेटर से जल्द संन्यास ले सकते है। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति की पिच पर अपनी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। खबरों की मानें तो क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान ने दावा किया कि धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Image result for 'महेंद्र सिंह धोनी जल्द होंगे भाजपा में शामिल'

उन्होंने बताया कि ‘इस संबंध में उनसे काफी समय से बातचीत चल रही है। हालांकि, यह फैसला धोनी के संन्यास के बाद ही लिया जाएगा। धोनी मेरे मित्र हैं, ‘वर्ल्ड फेम’ खिलाड़ी हैं, ऐसे में उनसे भाजपा में आने के लिए बातचीत हुई है।’ बता दे कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के दौरान धोनी से मुलाकात की थी और तभी से ये अटकलें तेज है कि धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

Image result for 'महेंद्र सिंह धोनी जल्द होंगे भाजपा में शामिल'

झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले धोनी के विषय में कहा जा रहा है कि क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक पारी शुरू करेंगे। इस बीच, हालांकि झारखंड का कोई भी नेता खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। भाजपा के एक नेता ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा, “धोनी का भाजपा के कई नेताओं से व्यक्तिगत संपर्क है। अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं, तो कोई बड़ी बात नहीं है।”