MahaTET Question Paper Leak Case | महाराष्ट्र परीक्षा परिषद के आयुक्त तुकाराम सुपे के पास मिला भंडार! दामाद के पास से 2 करोड़ नगदी और सोना पुलिस ने किया जब्त

पुणे : पुणे सायबर पुलिस (Pune Cyber Police) की जांच में स्वास्थ्य विभाग भर्ती प्रक्रिया के पेपर लीक (MahaTET Question Paper Leak Case) होने के बाद जांच शुरू हुई थी। इस दौरान म्हाडा परीक्षा (MHADA Exam) के पेपर लीक होने का लिंक मिला। इसकी जांच करते हुए महा टीईटी परीक्षा (Maha TET Exam) में भी घोटाले की जानकारी सामने आई। पुणे सायबर पुलिस ने महाराष्ट्र परीक्षा परिषद के आयुक्त तुकाराम सुपे (Tukaram Supe) और अभिषेक सावरीकर (Abhishek Savrikar) सहित अन्य एक को गिरफ्तर किया था। पुणे पुलिस (Pune Police) ने तुकाराम सुपे के घर और उनके दामाद व दामाद के दोस्त के घर पर छापा मारकर दो करोड़ रुपये नगदी और बड़े पैमाने पर सोने के गहने जब्त किए। टीईटी परीक्षा (TET Exam) में घोटाला (MahaTET Question Paper Leak Case) होने की जानकारी सामने आते ही राज्य में खलबली मच गई।

 

पुणे सायबर पुलिस द्वारा गुरुवार को महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के आयुक्त तुकाराम नामदेव सुपे  और  शिक्षा विभाग (Education Department) में सलाहकार के रूप में काम करनेवाले अभिषेक सावरीकर को गिरफ्तार (Arrest) किया था। सुपे को गिरफ्तार करने के बाद उनके घर में छानबीन की गई थी। इसमें पुलिस (Police) को परीक्षा का पेपर लीक कर जमा किए गए 88 लाख 49 हजार 980 रुपये नगदी, सोने के सिक्के, गहने और साढ़े पांच लाख रुपये की एफडी के पेपर जब्त किए गए।

 

पुलिस कस्टडी (police custody) में तुकाराम सुपे से की गई पूछताछ में उन्होने बताया कि पैसों से भरे दो बैग बेटी के पास रखा है। साह ही दामाद ने अपने दोस्त के पास पैसे रखे हैं, ऐसा खुलासा पूछताछ में हुआ है। पुलिस ने दामाद नितिन पाटिल (Nitin Patil) और बेटी कोमल पाटिल (Komal Patil) से पूछताछ कर उसके आलंदी के घर में छापा मारा। उस समय पुलिस को वहां से 97 हजार रुपये मिले।

 

हालांकि पैसे के दो बैग नहीं मिले तो पुलिस ने सुपे के बेटी और दामाद से सख्त पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नितीन पाटिल ने कहा कि उसके दोस्त विपिन के वाघोली के बंद घर में बैग रखा है। पुलिस ने वाघोली स्थित विपिन के घर में छापा मारा दो दो बैग और एक सूटकेस मिला। पुलिस ने जब बैग खोला तो उसमें 1 करोड़ 58 लाख 35 लाख नगदी मिले और दूसरे बैग में गहने का डब्बा पुलिस को मिला। इसमें 44 अलग-अलग तरह के गहने थे। पुलिस ने पूरा सामान जब्त कर लिया। पुलिस जांच के दौरान संजय शाहुराव सनप (Sanjay Shahurao Sanap) (उम्र 40, नि. वडझरी, ता. पाटोदा, बीड) के इस क्राइम में शामिल होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने रविवार को सानप को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता, सह पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र शिसवे, अपर पुलिस आयुक्त क्राइम रामनाथ पोकले, उपायुक्त भाग्यश्री नवाटके, सहायक पुलिस आयुक्त विजयकुमार पलसुले के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक कुमार घाडगे, पुलिस उपनिरीक्षक अनिल डफल, पडवल, सदेश कर्णे, निलेश शेलार, नितिन चांदणे, कोमल भोसले, सौरभ घाडगे की टीम ने की। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक कुमार घाडगे कर रहे हैं।

 

 

 

Pune Gram Panchayat Recruitment Scam | पुणे मनपा में शामिल हुए 23 गांवों के ग्राम पंचायत नौकर भर्ती में ‘महा घोटाला’! 14 ग्रामसेवक, 3 कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

 

Pune News | एनडीए ने अपने दिवंगत पूर्व छात्र वरुण सिंह को दी श्रद्धांजलि

 

Pune News | गणतंत्र दिवस 2022 परेड में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करनेवाले NCC कैडेट के दल को किया गया रवाना