Maharashtra: छोटी सी बात पर सोलापुर के ममनाबाद में दिनदहाड़े युवक की हत्या

अक्कलकोट: ऑनलाइन टीम- ममनाबाद (ता. अक्कलकोट) में दिनदहाड़े छोटी सी बात पर शनिवार को युवक की हत्या कर दी गई। जिस युवक की हत्या हुई  है उसका नाम विश्वनाथ बसण्णा पाटिल (32) है, वह सस्ते अनाज की दुकान चलाता है। वही उसे बचाने की कोशिश में 5 लोग घायल हो गये। उन्हेइलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी ने हमले के दरान फोर व्हीलर की भी तोड़फोड़ की।

इस मामले में चंद्रकांत मसण्णा गायकवाड, मसण्णा धोंडिबा गायकवाड, अंबादास शंकर कोली, निगप्पा शकर कोली, बलभीम शंकर कोली (सभी नि. ममनाबाद, ता. अक्कलकोट) संदिग्ध आरोपी के नाम है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण अप्पर पुलिस अधीक्षक अतुल झेंडे के साथ टीम घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही आगे की कार्यवाही के आदेश दिए गए।

मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ पाटिल की सरकारी राशन की दुकान है। वो अनाज का स्टॉक जिला परिषद के बंद स्कूल में रखता था। यह सार्वजनिक स्थान है इसलिए यहाँ पर स्टॉक न रखने की सूचना गायकवाड, कोली आदि सभी ग्रामीण ने दी। इस पर पाटिल ए ग्रामीण में विवाद हुआ था। इस बीच विश्वनाथ पाटिल ने सार्वजनिक सड़क पर भैंस बांध दिया। इससे लोगो को परेशानी होने लगी। इसके बारे में पूछने पर पाटिल व संदिग्ध में विवाद हुआ। धनिवार को फिर से विवाद हुआ। इसमे परेशान चंद्रकांत गायकवाड, धोंडिबा गायकवाड, मसण्णा गायकवाड, अंबादास कोली, निंगप्पा कोली, सूर्यकांत कोली, बलभीम कोली ने विश्वनाथ पर कुल्हाड़ी और तलवार से हमला किया।

संदिग्ध ने कुल्हाड़ी व तलवार से पीठ पर वार किया। इससे पाटिल की मौके पर मौत हो गई। हमले के दौरान विश्वनाथ को बचाने सिद्धराम हणमंत पाटिल, रामचंद्र हणमंत बिराजदार व उसकेबेटे संजय बिराजदार व अजय बिराजदार दौड़े, लेकिन आरोपी ने उनलोगों को पत्थर, डंडे से मारकर घायल कर दिया। इस दौरान संदिग्ध ने वहाँ खड़ी उसकी स्विफ्ट कार का भी नुकसान किया। इस संदर्भ में सिद्धराम पाटिल ने अक्कलकोट उत्तर पुलिस थाने में शिकायत दी। इसे देर रात दर्ज किया गया। इस घटना में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अक्कलकोट सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। वहीं घायल संजय बिराजदार को सोलापुर में भर्ती किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सोलापुर ग्रामीण के अप्पर पुलिस अधीक्षक अतुल झेंडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ संतोष गायकवाड, पुलिस निरीक्षक गोपाल पवार व पुलिस कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। इस अपराध की जांच अक्कलकोट उत्तर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक गोपाल पवार कर रहे हैं।