महाराष्ट्र : शरद पवार-प्रशांत किशोर के बीच आखिर क्या हुई चर्चा, मलिक ने किया खुलासा 

मुंबई, 12 जून : प्रसिद्ध राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की।  इस मुलाकात के बाद राज्य का राजनितिक वातावरण तपने लगा है।  इन दोनों के बीच आखिर क्या बात हुई ? यह हर किसी का सवाल है। लेकिन अब राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने शरद पवार और प्रशांत किशोर की शुक्रवार को हुई मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने साफ कर दिया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस की कोई भी जिम्मेदारी  राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को नहीं दी गई है।  लेकिन वह  राजनीतिक रणनीतिकार हैं।  उनके पास अलग अनुभव है।  उनके अनुभव और देश की राजनीतिक स्थिति क्या है ? इसकी जानकारी प्रशांत किशोर ने शरद पवार को दी है।

प्रशांत किशोर ने शरद पवार के घर सिल्वर ओक जाकर मुलाकात की।  उनके बीच करीब तीन घंटे तक चर्चा हुई।  इस बैठक में देश के साथ राज्य की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

देश के सभी विरोधी दलों को एकजुट करने की इच्छा पवार साहेब की है और उन्होंने यह कहा भी है।  पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले शरद पवार जाने वाले थे लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से नहीं जा पाए।  लेकिन देश के सभी विरोधी दलों को एकजुट करेंगे। भाजपा के खिलाफ एक सशक्त मोर्चा बनाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रयासरत है।  आने वाले समय में यह प्रयास किया जाएगा।