Maharashtra Weather Update | पुणे, सातारा, रायगढ़, रत्नागिरी सहित कोल्हापुर में बारिश का रेड अलर्ट 

मुंबई (Mumbai News), 21 जुलाई : पुरे महाराष्ट्र में बारिश (Maharashtra Weather Update) का अनुमान लगाया गया है।  बंगाल के उपसागर (Bengal Sea) में कम दबाव का पटटा तैयार हो रहा है।  ऐसे में राज्य में बारिश (Rain) में तेज़ी आएगी। रायगढ़ और पुणे सहित राज्य के पांच जिलों के लिए मंगलवार को मौसम विभाग (Meteorological Department) ने रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है।  आने वाले दो दिनों में इन जिलों के कुछ हिस्सों में जोरदार मूसलाधार बारिश होगी।

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने बुधवार से शुक्रवार के बीच मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया गया है।  इसके अनुसार मूसलाधार से अतिमुसळधार बारिश होगी। आईएमडी ((IMD) की मुंबई केंद्र (Mumbai Center) के अनुसार पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सातारा में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

बंगाल के उपसागर में कम दबाव का पटटा तैयार हो रहा है।  इसकी वजह से अच्छी बारिश (Rain) की संभावना जताई गई है।  ऐसे में ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और सातारा, पुणे, कोल्हापुर के घाटी शिखर में मूसलाधार बारिश होगी।  जबकि कुछ क्षेत्रों में मध्यम बारिश होगी।

कोंकण में अगले दो दिन अतिवृष्टि की चेतावनी कायम (Maharashtra Weather Update)

 

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कहा है कि रत्नागिरी (Ratnagiri) जिले में अतिवृष्टि की चेतावनी कायम है।  राजापुर शहर से बाढ़ का पानी उतर गया है।  कोदवली नदी फिर से अपने पूर्व की स्थिति में आ गई है।  जिले की सभी नदियों अपने पूर्व की स्थिति में है।  रत्नागिरी जिले की सभी तालुका में पिछले तीन दिन जोरदार बारिश हुई है।

 

राजापुर कोदवली नदी के खतरे के निशान से बाहर निकलने के बाद राजापुर शहर बाढ़ की चपेट में आ गया था।  बाजार पानी के नीचे चला गया था। करीब 6 घंटे बाजार में बाढ़  का पानी था।
लेकिन मध्य रात्रि से बारिश (Rain) के शांत पडने के बाद राजापुर शहर से बाढ़ का पानी उतर गया।   लेकिन अब और दो दिन जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है।

 

 

Pune Crime | बाइक चोरी और लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार, 3 बाइक सहित दो लाख का माल क्राइम ब्रांच दवारा जब्त

Pune News | ईंधन की कीमत में वृद्धि की वजह से रेडी मिक्स कॉंक्रीट की कीमत में बढ़ोतरी की जाए ; शहर के आरएमसी प्लांट अनिश्चितकाल तक बंद रखने का आरएमसी एसोसिएशन की घोषणा