Maharashtra Weather Alert | तेज़ हवाएं चलेगी,  बादलों की गड़गड़ाहट ; बिजली गिरने के साथ दो दिन बारिश की चेतावनी 

मुंबई (Mumbai News), 21 सितंबर : राज्य में अगले दो दिन जोरदार बारिश (Maharashtra Weather Alert) होगी।  हवाएं चलेगी और बिजली कड़कने के साथ बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग (Meteorological Department) ने दी है।  आज कोंकण (Konkan) के अधिकांश क्षेत्रों में, शेष राज्य (Maharashtra Weather Alert) के कुछ हिस्सों में हल्की से तेज़ बारिश (Heavy Rain) की संभावना जताई गई है।  मानसून (Monsoon) के कम दबाव का पट्टा राजस्थान के बीकानेर, कोटा, गया, कोलकाता से बंगाल के उपसागर परिसर तक व्याप्त है।  पूर्व राजस्थान परिसर में कम दबाव के क्षेत्र से निकल गया है जबकि बंगाल के उपसागर में उड़ीसा के समुंद्री किनारे से सटे 5. 6 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रवाती हवा बहने की स्थिति बनी हुई है।

राज्य में दो तीन दिन से धुप और गर्मी बढ़ गई थी।  लेकिन रविवार की शाम से चंद्रपुर, गोंदिया सहित पूर्व विदर्भ के जिलों में मध्यम से जोरदार बारिश (Rain) हुई।  सोमवार की सुबह से ही राज्य में बादल छाए हुए है।  दोपहर के बाद कई जगहों पर बारिश की शुरुआत हुई। आज कोंकण के सभी जिलों, पूर्व विदर्भ, उत्तर महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के कुछ जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी दी गई है।  पश्चिम महाराष्ट्र के पहाड़ी क्षेत्रों, पूर्व विदर्भ के कुछ जिलों में जोरदार हवाएं चलने के साथ बिजली कड़केगी और भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

जोरदार बारिश (Maharashtra Weather Alert) की चेतावनी (येलो अलर्ट)

कोकण : मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग
मध्य महाराष्ट्र : नंदुरबार
मराठवाड़ा : बीड़, उस्मानाबाद, लातूर, नांदेड़
विदर्भ : गोदिया और गढ़चिरोली

बिजली गिरने, बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ बारिश क चेतावनी (येलो अलर्ट)

मध्य महाराष्ट्र : नाशिक, पुणे, सातारा, कोल्हापुर
विदर्भ : वर्धा, नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर

पुणे में बारिश का अनुमान

शहर और इसके आसपास के परिसर से गायब हुई बारिश की वजह से गर्मी बढ़ गई है।  लेकिन अगले चार से पांच दिन शहर में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग (Meteorological Department) ने जताई है।  शहर के करीब तीन दिन से बारिश गायब है।  इसके कारण पुणेवासियों को गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है।  बुधवार तक शहर और उसके आसपास आसमान में बादल छाए रहेंगे।  मध्यम से जोरदार बारिश की संभावना है. इसके बाद बारिश का जोर कम हो जाएगा।  इसके साथ ही 21 और 22 सितंबर को जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश (Rain) का अनुमान लगाया गया है।

 

 

Kangana Ranaut | कोर्ट से विश्वास उठ गया ; जावेद अख्तर ने मांगा हफ्ता – कंगना रनौत