महाराष्ट्र : नीलेश राणे और संजय काकड़े पर 83 लाख रुपए का पानी बिल बकाया, पुणे मनपा ने भेजा नोटिस 

 

पुणे, 16 जून : पुणे मनपा ने 200 करोड़ रुपए के  पानी बिल के बकाये वाले 856 लोगों की  सूची मनपा की वेबसाइट पर डाला है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस सूची में भाजपा के दो पूर्व सांसद का नाम भी शामिल है।  इसके साथ ही कई नामी शिक्षण संस्था, सरकारी कार्यालय और बिल्डर का भी नाम शामिल है।  अब वसूली के लिए मनपा प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए इन लोगों को नोटिस भेजा है।

पानी बिल बकाये की सूची में भाजपा नेता नीलेश राणे और संजय काकड़े जैसे भाजपा के पूर्व सांसदों सहित कई नामी और उससे संबंधित संस्था बिल्डिंग भी शामिल है।  प्राइवेट और व्यावसायिक दोनों प्रकार पानी बिल का बकाया 200 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

आंकड़ों में समझे 
एक करोड़ रुपए से अधिक बकाया वालों की संख्या 86 और बकाया राशि 22 करोड़ है
10 लाख रुपए से 1 करोड़ के बकाये वालों की संख्या 254 है और उन पैर 58 करोड़ 81 लाख रुपए का बकाया है।
पांच लाख से 10 लाख रुपए तक के बकाये वालों की संख्या 1027 है जिन पर 60 करोड़ का बकाया है।

तीन लाख से 5 लाख रुपए तक के बकाये वालों की संख्या 1336 है जिन पर 52 करोड़ का बकाया है।

बकाया वाले बड़े नाम 
भाजपा के पूर्व सांसद नीलेश राणे पर 17 लाख रुपए का बकाया है

भाजपा के पूर्व सांसद संजय काकड़े की कंपनी पर 66 लाख रुपए का बकाया है

प्रोग्रेसिव एजुकेशन सोसायटी पर लाखों रुपए का बकाया 
इन सबसे वसूली के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।  इन लोगों ने अगर 25 जून तक अपना बकाया  नहीं चुकाते है तो पानी का कनेक्शन काट लेने की चेतावनी नोटिस में दी गई है।