महाराष्ट्र : मुंबई में मूसलाधार बारिश की चेतावनी ! ठाणे, रायगढ़, पालघर में रेड अलर्ट 

 

मुंबई, 18 जून : दो दिन की शांति के बाद बारिश ने फिर से जोरदार दस्तक दी है।  गुरुवार को वापस आई बारिश मुंबई और उपनगर में जोरदार बरसी। ठाणे, नवी मुंबई, वसई और पालघर में जोरदार बारिश की वजह से पानी भरने से सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया. दोपहर के बाद नवी मुंबई, ठाणे और पश्चिम उपनगरों में बारिश का यही रौद्र रूप देखने को मिला।  गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार की सुबह भी जमकर बरसी। ठाणे, पालघर, रायगढ़ इन जिलों में बारिश ने ज़ोर पकड़ ली है।  18 जून को मुंबई में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।  जबकि ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के फिर से जोरदार दस्तक दी है।  गुरुवार को मुंबई, ठाणे, पुणे, कोल्हापुर, सांगली सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश हुई।  मुंबई में एक बार फिर से बारिश ने जोर पकड़ ली है।  गुरुवार को हुई बारिश में हर  तरफ पानी ही पानी नज़र आया।  इसके कारण नागरिकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा. लगातार दूसरे दिन भी बारिश का ज़ोर बने रहने की आशंका व्यक्त की गई है।

मुंबई और उपनगरों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। ठाणे, पालघर, रायगढ़ इन पास के जिलों में रेड अलर्ट की चेतावनी दी गई है।  रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग सहित कोंकण के समुंद्री और पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।  इसके साथ ही औरंगाबाद, जालना, बीड़, उस्मानाबाद और लातूर, नागपुर, अमरावती, अकोला, बुलडाणा और वाशिम जैसी जगहों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

फिर से बाढ़ की स्थिति पैदा होने का डर 
कोल्हापुर जिले में पिछले दो दिनों से बारिश में तेज़ी आ गई है।  ऐसे में जिले की नदियों के पानी का स्तर बढ़ गया है। जिले के 53 से अधिक बांध पानी के नीचे चले गए है।  कुछ मार्गो में ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग में डाइवर्ट किया गया है।  पंचगंगा नदी के  पानी का स्तर 24 घंटे में 17 फीट बढ़ जाने से नदी का मंदिर अब पानी के अंदर डूब गया है।