महाराष्ट्र : राज्य में 5 स्तरों में Unlock ! नियमावली घोषित, आपका जिला किस स्तर में, जाने 

मुंबई, 5 जून : इस सोमवार यानी 7 जून से राज्य में पांच स्टेज में अनलॉक होगा।  राज्य के अनलॉक को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।  इस आदेश पर अगले सप्ताह से अमल होगा।  यानी सोमवार से राज्य में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।

कोरोना पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड्स की उपलब्धता के आधार पर अब प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी।  इसके लिए कुल 5 स्तर निश्चित किये गए है।  इसके अनुसार उन-उन जिलों में अनलॉक होगा।

अनलॉक का 5 स्तरों का जिला 
पहला स्तर – लातूर, नागपुर, नांदेड़, अहमदनगर, चंद्रपुर, धुले, वर्धा, भंडारा, बुलढाणा, गोंदिया, जालना, जलगांव , ठाणे
दूसरा स्तर – नाशिक, नंदुरबार, पालघर, उस्मानाबाद, परभणी, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, औरंगाबाद, हिंगोली, गढ़चिरोली
तीसरा स्तर – पुणे, बीड़, यवतमाल, अकोला, वाशिम, अमरावती
चौथा स्तर – रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली, रत्नागिरी
पांचवां स्तर – कोल्हापुर

इस तरह से उन-उन जिलों में अनलॉक किया जाएगा। इस आदेशानुसार पहले और दूसरे स्तर में जो जिले आते है उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।  साथ ही हर सप्ताह में कोरोना स्थिति के अनुसार जिले बदलेंगे
मुंबई : राज्य में अनलॉक संदर्भ में चल रहे भ्रम राज्य सरकार ने अब दूर कर दिया है।  राज्य में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन के तहत लागू प्रतिबंधों में छूट देने की नई नियमावली राज्य सरकार ने शुक्रवार की मध्य रात्रि घोषित की।  यह नियमावली 7 जून से लागू होगी।  मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

दो मापदंडों पर है नियमावली

3 जून को समाप्त हुए सप्ताह के अनुसार भरे ऑक्सीजन बेड्स की संख्या और पॉजिटिविटी रेट के आधार पर हर जिला प्रशासन अलग से आदेश जारी करेगी। लेकिन इन दो मापदंडो के आधार पर नियामवली कैसी होगी यह राज्य सरकार ने निश्चित की है।  हर सप्ताह इन दो मापदंडों पर जिलों को बांटकर नियमावली के अनुसार प्रतिबंध में छूट या सख्ती की जाएगी।  कुल पांच स्टेज तय किये गए है।