Maharashtra Unlock: मुंबई में प्रतिबंध पहले जैसे ही, पहले स्टेज में आने के बाद भी तीसरे स्टेज के नियम

मुंबई: कोरोना पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आने के बाद राज्य सरकार के मानदंडों के अनुसार मुंबई पहले चरण में आ गया है। हालांकि मनपा ने सावधानी बरतते हुए मुंबई को तीसरे चरण का प्रतिबंध कायम रखने का निर्णय लिया है। पॉजिटिविटी रेट 1 प्रतिशत और प्रतिदिन मिलनेवाले मरीजों की संख्या 500 से कम होने के बाद मुंबई में दूसरे चरण का प्रतिबंध लागू करने का विचार करेंगे, ऐसा मुंबई के मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा है। इसलिए आम जनता के लिए तुरंत लोकल सेवा की शुरुआत नहीं होंगी, यह स्पष्ट हो गया है।

पिछले सप्ताह  मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 4.40 प्रतिशत था। शुक्रवार को यह 3.79 प्रतिशत था। मुंबई में प्रतिबंध में ढील करने का अधिकार मनपा को दिया है। हालांकि 4 सप्ताह में तीसरी लहर की संभावना विशेषज्ञों ने जताई है। इसलिए पॉजिटिविटी रेट एक प्रतिशत पर आने तक मुंबई पूरी तरह से Unlock नहीं कर सकते हैं, ऐसा आयुक्त ने स्पष्ट किया। तीसरे चरण में मुंबई की दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक शुरू रखने की अनुमति है। हालांकि होटल, मॉल, सिनेमा हॉल आदि पर प्रतिबंध है। अगले सप्ताह में पॉजिटिविटी रेट और कम होने के बाद दुकान पूरे समय के लिए व रेस्टोरेंट जिम आदि 50 प्रतिशत के साथ शुरू हो सकता है।

सबसे पहले महिला को लोकल में प्रवेश की अनुमति

लोकल में रोजाना लगभग 82 लाख लोग सफर करते हैं। पिछली बार लोकल शुरू करने के बाद पहली बार महिला को फिर निर्धारित समय पर सभी को यात्रा की अनुमति दी गई थी। इस बार भी पहले महिला को लोकल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, ऐसा आयुक्त ने स्पष्ट किया। धारावी में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। पिछले तीन दिनों से लगातार धारावी में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। यहाँ सिर्फ 5 मरीज एक्टिव हैं।

कल्याण- डोंबिवली में प्रतिबंध में ढील

ठाणे शहर, नवी मुंबई के पीछे-पीछे अब कल्याण-डोंबिवली भी दूसरे चरण में आ गया है। इसलिए यहाँ मॉल, सिनेमा हॉल आदि शुरू होंगे। द्कान और होटल पूरे समय के लिए खुलेंगे।

सावधान तीसरी लहर आ रही है, भीड़ न करें

वैक्सीनेशन कार्यक्रम को जिस रफ्तार से करनी चाहिए वैसा हा नहीं। ऐसे में अब प्रतिबंध को नजरअंदाज कर सर्वजनिक जगहों पर भीड़ कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना वायरस नए रूप में आपके सामने आ रहा है। इसलिए तीसरी लहर आने की संभावना अधिक है। इस लहर का सामना करने के लिए सबसे ज्यादा असरदार मास्क है। इसका कोई विकल्प नहीं है, ऐसा मत राज्य के टास्क फोर्स के प्रमुख डॉक्टर संजय ओक ने व्यक्त किया।

मुंबई में आज कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 750 से 800 के बीच है। इसलिए कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1 प्रतिशत और रोजाना के मरीजों की संख्या पांच सौ से कम नहीं होता तब तक मुंबई तीसरे चरण में ही रहेगा।– इकबाल सिंह चहल, आयुक्त मुंबई मनपा।

अगले सप्ताह में कौन से प्रतिबंध रहेंगे इसका निर्णॅय शनिवार को लिए जाएंगे। सभी बातों पर सोच विचार कर चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंध हटाए जाएंगे। विशेषज्ञों ने दो-चार सप्ताह में तीसरी लहर आने की संभावना जताई है। इसलिए लोकल के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा। – सुरेश काकाणी, अतिरिक्त आयुक्त, मुंबई मनपा