मुंबई, 5 जून : राज्य में कोरोना लॉकडाउन के तहत प्रतिबंधों को शिथिल करने वाली नई नियमावली की घोषणा शुक्रवार की मध्य रात्रि राज्य सरकार ने की। यह नई सोमवार 7 जून से लागू होगा। मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
3 जून को समाप्त हुए सप्ताह के अनुसार भरे ऑक्सीजन बेड्स की संख्या और पॉजिटिविटी रेट के आधार पर हर जिला प्रशासन अलग से आदेश जारी करेगी। लेकिन इन दो मापदंडो के आधार पर नियामवली कैसी होगी यह राज्य सरकार ने निश्चित की है। हर सप्ताह इन दो मापदंडों पर जिलों को बांटकर नियमावली के अनुसार प्रतिबंध में छूट या सख्ती की जाएगी। कुल पांच स्टेज तय किये गए है।
मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने गुरुवार को अनलॉक के संदर्भ में घोषणा की थी। लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही राज्य सरकार ने खुलासा करते हुए साफ कर दिया कि कोई भी नियमावली अभी तक निश्चित नहीं की गई है। इससे सरकारी भ्रम की स्थिति सामने आ गई। लेकिन आख़िरकार शुक्रवार की मध्य रात्रि नियमावली जारी कर दी गई।
मुंबई, ठाणे, वसई-विरार, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, नाशिक, पुणे , पिंपरी-चिंचवड़, औरंगाबाद, सोलापुर और नागपुर मनपा को स्वतंत्र प्रशासकीय यूनिट माना जाएगा। इसका अर्थ यह हुआ कि यहां मनपा प्रशासन और जिला प्रशासन (ग्रामीण-मुंबई को छोड़कर ) नियमावली के तहत अलग से आदेश जारी करेगी.
पांच फीसदी से कम कोरोना पॉजिटिविटी रेट है और जहां पर 25% से कम ऑक्सीजन बेड्स भरे है वहां सारा कामकाज शुरू होगा। इसे पहला स्टेज माना जाएगा। पांच फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट है और 25 से 40% ऑक्सीजन बेड्स भरे है उसे दूसरा स्टेज माना जाएगा। पांच से दस फीसदी पॉजिटिविटी रेट और 40% से अधिक ऑक्सीजन बेड्स भरे है उसे तीसरा स्टेज माना जाएगा। वहां शाम पांच बजे कामकाज बंद होगा।
10 से 20% पॉजिटिविटी रेट और 60% से अधिक ऑक्सीजन बेड्स भरे है उसे चौथा स्टेज माना जाएगा। वहां शाम पांच बजे के बाद कामकाज बंद होगा और शनिवार, रविवार को कामकाज बंद रहेगा। 20% से अधिक पॉजिटिविटी रेट और 75% से अधिक ऑक्सीजन बेड्स भरे है तो उसे पांचवा स्टेज माना जाएगा।
पहले स्टेज वाली जगहों पर मॉल, दुकानों, सिनेमा हॉल और सभागृह की टाइमिंग की पाबंदी नहीं होगी। दूसरे स्टेज वाली जगहों पर मॉल और सिनेमा हॉल में 50% उपस्थिति की शर्त रहेगी। तीसरे स्टेज वाली जगहों पर दुकानें दोपहर 4 बजे तक खुली रहेंगी। सिनमा हॉल, सभागृह, नाट्य गृह बंद रहेंगे। चौथे स्टेज वाली जगहों पर जीवनावश्यक वस्तुओं की दुकानें दोपहर 4 बजे तक खुली रहेंगी और अन्य दुकानें बंद रहेगी। पांचवें स्टेज वाली जगहों पर जीवनावश्यक वस्तुओं की दुकानें दोपहर 4 बजे तक खुली रहेंगी। शनिवार, रविवार को दुकानें बंद रहेंगी।
3 जून को समाप्त हुए सप्ताह में पॉजिटिविटी रेट और भरे हुए ऑक्सीजन बेड्स
जिला पॉजिटिविटी रेट (%) भरे हुए ऑक्सीजन बेड्स (%)
नगर 4. 30 24. 48
अकोला 7. 74 43. 04
अमरावती 6. 56 28. 59
औरंगाबाद 5. 38 20. 34
बीड़ 8. 40 47. 14
भंडारा 7. 67 4. 41
बुलडाणा 10. 03 7. 71
चंद्रपुर 3. 09 9. 30
धुले 2. 54 4. 25
गढ़चिरोली 6. 51 5. 92
गोंदिया 2. 37 6. 32
हिंगोली 4. 37 29. 34
जलगांव 1. 67 15.17
जालना 2. 05 17 . 65
कोल्हापुर 15. 25 71. 50
लातूर 4. 24 15. 13
मुंबई उपनगर 5. 25 12. 51
नागपुर 3. 86 8. 13
नांदेड़ 1. 93 4. 28
नंदुरबार 3.31 29. 43
नाशिक 7. 75 18. 71
उस्मानाबाद 7. 70 31. 09
पालघर 5. 11 48. 93
परभणी 7. 10 16. 02
पुणे 13. 62 20. 45
रायगढ़ 19. 32 38. 30
रत्नागिरी 16. 45 51. 81
सांगली 14. 01 47. 94
सातारा 15. 62 61. 55
सिंधुदुर्ग 12. 70 66. 56
सोलापुर 6. 78 44. 39
ठाणे 7. 54 19. 25
वर्धा 7. 57 4. 04
वाशिम 5. 19 18. 90
यवतमाल 4. 19 13. 58